विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2020

मुंबई में फंसे परिवार ने सोनू सूद से मांगी मदद, तो एक्टर बोले- अब्दुल भाई से कहना, भाभी और बच्चा दोनों आ...

मुंबई में फंसे परिवार ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) से मांगी मदद, तो उनका कुछ इस तरह आया रिएक्शन.

मुंबई में फंसे परिवार ने सोनू सूद से मांगी मदद, तो एक्टर बोले- अब्दुल भाई से कहना, भाभी और बच्चा दोनों आ...
सोनू सूद (Sonu Sood) का ट्वीट हुआ वायरल
  • सोनू सूद का ट्वीट हुआ वायरल
  • मुंबई के परिवार में फंसा परिवार
  • एक्टर से मांगी मदद
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. एक्टर लगातार लॉकडाउन (Lockdown) में प्रवासी मजदूरों और छात्रों की मदद कर रहे हैं. कोरोना वायरस (Coronavirus) और लॉकडाउन के बीच एक्टर सोनू सूद लोगों के मसीहा बनकर सामने आए हैं. एक्टर ने अब तक हजारों मजदूरों और छात्रों को उनके घर पहुंचाने में काफी मदद की है. वहीं, ट्विटर के जरिए भी लोग सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) से मदद मांग रहे हैं. अब हाल ही में एक शख्स ने एक्टर से फिर मदद की गुहार लगाई है. दरअसल, एक शख्स ने ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने अपने दोस्त के परिवार को वापस बुलाने के लिए मदद मांग रहे हैं. 

सोनू सूद (Sonu Sood) से शख्स ने मदद मांगते हुए लिखा, "सोनू भाई, कुर्ला मुंबई से मेरे एक फ्रैंड हैं अब्दुल हकीम अंसारी, वाइफ और एक बच्चा भी है वह यूपी के गोरखपुर जाना चाहते हैं. काम बंद होने की वजह से मुंबई में फस गए हैं.  इससे वह काफी परेशान है. आपकी तरफ से कुछ हेल्प हो सकती है तो कृपया इनकी मदद कीजिए." सोनू सूद (Sonu Sood Twitter) ने शख्स के जवाब का देते हुए लिखा, "अब्दुल भाई से कहना...भाभी और बच्चा दोनो आ रहें हैं उनके पास. परेशान न हों."

सोनू सूद (Sonu Sood) के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, लॉकडाउन में एक्टर लोगों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं और एक्टर के इस काम की सराहना हर कोई कर रहा है. बस के बाद सोनू सूद ट्रेन के जरिए भी लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं और उन्हें उनके घर पहुंचा रहे हैं. 



 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Sood, Sonu Sood Twitter, Sonu Sood Tweet Viral, Sonu Sood Help Migrant Workers, Sonu Sood Tweet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com