विज्ञापन

Remain Trailer: घर के बाथरूम में खौफनाक बन जाने वाली प्रेमिका और खौफ में जीता प्रेमी, वैलेंटाइन डे पर आ रही अनोखी प्रेम कहानी

Remain Trailer: Jake Gyllenhaal और Phoebe Dynevor की सुपरनैचुरल रोमांटिक थ्रिलर रीमेन का ट्रेलर रिलीज. जानें भारत में कब सिनेमाघरों में आएगी एम. नाइट श्यामलन की फिल्म.

Remain Trailer: घर के बाथरूम में खौफनाक बन जाने वाली प्रेमिका और खौफ में जीता प्रेमी, वैलेंटाइन डे पर आ रही अनोखी प्रेम कहानी
Remain Trailer: वैलेंटाइन डे पर आ रही खौफनाक अनोखी प्रेम कहानी
youtube
नई दिल्ली:

Remain Trailer: हॉलीवुड में रोमांस और सस्पेंस का नया मेल देखने को मिलने वाला है. मशहूर अभिनेता जेक जिलेनहॉल और फोबे डायनेवर की फिल्म रीमेन का नया ट्रेलर और पोस्टर रिलीज हो गया है. शुरुआत में खूबसूरत प्रेम कहानी नजर आने वाली यह फिल्म धीरे-धीरे एक ऐसे रहस्य की तरफ बढ़ती है, जहां प्यार के साथ अलौकिक शक्तियों और खौफनाक घटनाओं का सामना करना पड़ता है. फिल्म को लेकर सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें रोमांटिक कहानियों के लिए मशहूर लेखक निकोलस स्पार्क्स और सस्पेंस फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक एम. नाइट श्यामलन पहली बार साथ आए हैं.

प्यार से शुरू होगी कहानी, फिर सामने आएगा डरावना सच

रीमेन के नए ट्रेलर में जेक जिलेनहॉल टेट गॉर्डन के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि फोबे डायनेवर एक रहस्यमय लड़की के किरदार में रही हैं. दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियां कहानी को एक रोमांटिक मोड़ देती हैं. लेकिन यह रिश्ता जितना खूबसूरत दिखाई देता है, इसके पीछे छिपा रहस्य उतना ही डरावना है.

ट्रेलर में दिखाया गया है कि जैसे-जैसे दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं, उनके रिश्ते के रास्ते में कुछ ऐसी ताकतें आने लगती हैं, जिनका सामना करना आसान नहीं है. धीरे-धीरे रोमांस की जगह रहस्य और डर लेने लगते हैं. अलौकिक घटनाएं और चौंकाने वाले खुलासे फिल्म की कहानी को एक अलग दिशा देते हैं.

निकोलस स्पार्क्स और एम. नाइट श्यामलन पहली बार साथ

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी अनोखी जोड़ी है. निकोलस स्पार्क्स अपनी भावनात्मक प्रेम कहानियों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. वहीं एम. नाइट श्यामलन अपनी फिल्मों में रहस्य, सस्पेंस और अप्रत्याशित ट्विस्ट के लिए जाने जाते हैं.

रीमेट में इन दोनों की कहानियां कहने की अलग-अलग शैलियों का मेल देखने को मिलेगा. फिल्म की कहानी श्यामलन और स्पार्क्स ने मिलकर तैयार की है, जबकि इसकी पटकथा एम. नाइट श्यामलन ने लिखी है. निर्देशन की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास है.

रीमेन की स्टारकास्ट

वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स की इस फिल्म में जेक जिलेनहॉल और फोबे डायनेवर के अलावा एश्ले वाल्टर्स, जूली हेगर्टी और जे ओ. सैंडर्स भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्माण एम. नाइट श्यामलन, अश्विन राजन, मार्क बिएनस्टॉक और थेरेसा पार्क ने किया है. निकोलस स्पार्क्स फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं. फिल्म का संगीत जेम्स न्यूटन हॉवर्ड ने तैयार किया है.

कब भारत में रिलीज होगी रीमेन?

रीमेन वैलेंटाइन सीजन के मौके पर दर्शकों के लिए एक अलग तरह की प्रेम कहानी लेकर आ रही है. फिल्म भारत में 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसे अंग्रेजी भाषा में रिलीज किया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jake Gyllenhaal, M. Night Shyamalan, Hollywood, Entertainment, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com