Entertainment Top 5 News: मनोरंजन जगत में 17 फरवरी का दिन राजपाल यादव के लिए खास रहा. उन्हें चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया है. वहीं मशहूर स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान की तबीयत बिगड़ गई है. वह लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. अमीषा पटेल बकाया पेमेंट और कमिटमेंट पूरा न कर पाने को लेकर कानूनी मामले का सामने कर रही है. उनके खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया है. इसके अलावा टॉक्सिक और धुरंधर के बाद IMDb की 2026 मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में 'नागबंधम' शामिल हो गई है. विपुल अमृतलाल शाह और उनके बैनर 'सनशाइन पिक्चर्स' के सपोर्ट से बनी 'द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड' का दमदार ट्रेलर आखिरकार सामने आ गया है.
राजपाल यादव जेल से हुए रिहा | Rajpal Yadav released from jail
बॉलीवुड के सबसे दिग्गज एक्टर्स में से एक राजपाल यादव बीते दिनों अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजरे. हालांकि अब उन्हें कोर्ट से राहत मिल गई है. कर्ज ना चुका पाने के चलते तिहाड़ जेल में बंद राजपाल को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी और अब वह जेल से रिहा होकर बाहर आ चुके हैं. अपनी 2012 की फिल्म 'अता पता लापता' से जुड़े 9 करोड़ रुपये के लंबे समय से चल रहे कर्ज के मामले में वह जेल गए थे. सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट से उन्हें अंतरिम जमानत मिली और आज उनकी रिहाई हुई. रिहाई के बाद एक्टर ने मीडिया से बात की, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत | Salim Khan health deteriorates
हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि सलीम खान को शरीर में सूजन (स्वेलिंग) की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखने का फैसला लिया. उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे. बेटे सलमान खान और बेटी अलवीरा खान को अस्पताल में देखा गया. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
अमीषा पटेल के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी | warrant issued against Ameesha Patel
अमीषा पटेल बकाया पेमेंट और कमिटमेंट पूरा न कर पाने को लेकर कानूनी मामले का सामने कर रही है. मुरादाबाद की एक कोर्ट ने 2017 के एक इवेंट विवाद के सिलसिले में उनके खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया है. अमीषा ने इस मामले पर रिएक्ट किया और कहा कि यह केस 'पुराना और पहले से सुलझा हुआ मामला' है और वह इसमें शामिल व्यक्ति के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगी. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
टॉक्सिक और धुरंधर के बाद अब 'नागबंधम' बनी मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्म | Nagabandham becomes the most anticipated film
'नागबंधम' का टीजर महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रिलीज किया गया था, और इसे देखते ही दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया. रिलीज के महज 24 घंटों के भीतर ही, इस टीजर ने सभी प्लेटफॉर्म्स पर 20 मिलियन (2 करोड़) से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया. इससे यह साफ हो गया है कि फिल्म को लेकर लोगों के बीच जिज्ञासा और दिलचस्पी पहले ही बहुत बढ़ चुकी है. और अब, इस फिल्म ने एक और नया माइलस्टोन अपने नाम कर लिया है. यह माइथोलॉजिकल-फैंटेसी ड्रामा IMDb की '2026 मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों' की लिस्ट में टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
रोंगटे खड़ी कर देगा ‘द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर | The Kerala Story 2 Trailer release
विपुल अमृतलाल शाह और उनके बैनर 'सनशाइन पिक्चर्स' के सपोर्ट से बनी 'द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड' का दमदार ट्रेलर आखिरकार सामने आ गया है. यह हाल के सालों की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक की वापसी का संकेत है. 2022 की फिल्म 'द केरल स्टोरी' का यह अगला पार्ट एक ऐसी कहानी का वादा करता है जो पहले से कहीं ज्यादा डार्क और बड़ी है, जो कई राज्यों और निजी त्रासदियों को समेटे हुए है. सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ट्रेलर की शुरुआत एक रोंगटे खड़े कर देने वाली चेतावनी से होती है, जिसमें कहा गया है कि अगले 25 सालों में भारत एक इस्लामिक स्टेट में बदल सकता है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं