विज्ञापन

Salim Khan : स्वेलिंग की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए सलीम खान, डॉक्टरों की निगरानी में हैं सलमान खान के पिता, हालत स्थिर

Salim Khan : हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि सलीम खान को शरीर में सूजन (स्वेलिंग) की शिकायत थी.

Salim Khan : स्वेलिंग की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए सलीम खान, डॉक्टरों की निगरानी में हैं सलमान खान के पिता, हालत स्थिर
Salim Khan : स्वेलिंग की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए सलीम खान
नई दिल्ली:

Salim Khan : हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि सलीम खान को शरीर में सूजन (स्वेलिंग) की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखने का फैसला लिया. उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे. बेटे सलमान खान और बेटी अलवीरा खान को अस्पताल में देखा गया. जानकारी के मुताबिक, सलमान खान मढ़ इलाके में चल रही शूटिंग को बीच में छोड़ सीधे अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है. फिलहाल स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

सलीम खान का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसे लेखक के तौर पर दर्ज है, जिन्होंने सिनेमा की भाषा और नायक की छवि दोनों को नई दिशा दी. उन्होंने अपना करियर अभिनय से शुरू किया था. 1960 के दशक में उन्होंने फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिली, जिसकी उन्हें तलाश थी. इसी दौर में उन्होंने महसूस किया कि अभिनय नहीं, बल्कि लेखन उनकी असली ताकत है. इसके बाद उन्होंने पटकथा लेखन की ओर कदम बढ़ाया और यहीं से उनका असली सफर शुरू हुआ.

लेखन की दुनिया का बड़ा नाम

लेखन की दुनिया में सलीम खान की किस्मत तब बदली जब उनकी जोड़ी गीतकार जावेद अख्तर के साथ बनी. यह जोड़ी 'सलीम-जावेद' के नाम से मशहूर हुई. दोनों ने मिलकर ऐसी कहानियां और डायलॉग्स लिखे, जिन्होंने दर्शकों की तालियां बटोरी और बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए.

सलीम-जावेद की लिखी फिल्मों में 'जंजीर', 'दीवार', 'शोले', और 'डॉन' जैसी कल्ट क्लासिक्स फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों के जरिए उन्होंने समाज के गुस्से, संघर्ष और उम्मीदों को बड़े पर्दे पर उतारा.'जंजीर' और 'दीवार' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अमिताभ बच्चन को 'एंग्री यंग मैन' का टैग दिलाया.

सलीम खान की रचनात्मक ताकत ने फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में मदद की. आज जब वह अस्पताल में भर्ती हैं, तो पूरा फिल्म जगत उनकी सेहत को लेकर चिंतित है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है.

यह भी पढें:

Valentine Day पर स्मृति ईरानी ने 'सेल्फ लव' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- एक शांत प्रेम को चुनिए और 

धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन, तमन्ना भाटिया और श्रीनिधि शेट्टी ने ईशा फाउंडेशन में मनाई महा शिवरात्रि, सितारों ने जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

शिवरात्रि पर मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने रखा व्रत, होस्ट किया पिंकथॉन, लिखा- 'शिव डिसिप्लिन में हैं'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com