विज्ञापन

राजपाल यादव के दामाद को आपने देखा क्या?, लाइमलाइट से दूर सादगी भरा जीते हैं जीवन, 9 साल पहले बेटी ज्योति के बने थे हमसफर

Rajpal Yadav Son in Law : आज हम आपको राजपाल यादव के दामाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फिल्मों की दुनिया से दूर एक सादा जीवन जीते हैं.

राजपाल यादव के दामाद को आपने देखा क्या?, लाइमलाइट से दूर सादगी भरा जीते हैं जीवन, 9 साल पहले बेटी ज्योति के बने थे हमसफर
Rajpal Yadav Son in Law : लाइमलाइट से दूर सादगी भरा जीवन जीते हैं राजपाल यादव के दामाद
नई दिल्ली:

Rajpal Yadav Son in Law : हिंदी फिल्मों के दमदार कॉमेडियन राजपाल यादव बीते दिनों काफी मुश्किल समय से गुजरे. चेक बाउंस मामले में वह तिहाड़ जेल में बंद थे, बाद में हाई कोर्ट से राहत मिलने पर वह जेल से बाहर आए. राजपाल यादव के जेल जाने के बाद जैसे पूरा बॉलीवुड उनके समर्थन में उतर आया और उन्हें आर्थिक मदद भी दी. वहीं इस केस के लाइमलाइट में आने के बाद लोग राजपाल यादव के निजी जीवन को भी खंगालने लगे हैं और उसके बारे में जानना चाहते हैं. आज हम आपको राजपाल यादव के दामाद के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फिल्मों की दुनिया से दूर एक सादा जीवन जीते हैं.

2017 में हुई बेटी की शादी

राजपाल यादव की बेटी ज्योति का जन्म 1991 में हुआ था. राजपाल यादव की पहली पत्नी करुणा की मौत बेटी को जन्म देने के बाद ही हो गई थी. जिसके बाद से ज्योति, राजपाल के भाई-भाभी के पास गांव में रही. 15 साल की होने के बाद राजपाल उन्हें अपने साथ मुंबई रहने के लिए लेकर आए. तब तक राजपाल ने दूसरी शादी कर ली थी. राजपाल ने 2003 में राधा से शादी कर ली, जो उन्हें कनाडा में एक शूटिंग के दौरान मिली थीं और दोनों को वहीं प्यार हो गया था. बताया जाता है कि राधा, राजपाल की पहली पत्नी की बेटी ज्योति को भी मां का प्यार देती हैं.

क्या करते हैं राजपाल यादव के दामाद

ज्योति की शादी 2017 में उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले संदीप यादव से हुई. संदीप आगरा के एक बैंक में कैशियर की नौकरी करते हैं. संदीप एक सादा जीवन जीते हैं और ससुर राजपाल की चकाचौंध भरी जिंदगी से कोसों दूर हैं. ज्योति और संदीप की शादी भी एकदम पारंपरिक तरीके से राजपाल के गांव में हुई थी. राजपाल यादव का गांव शाहजहांपुर जिले में है, इस गांव का नाम कुंडरा है. बेटी की शादी में राजपाल ने फिल्मी हस्तियों को नहीं बुलाया था, बेहद सादगी से गांववालों और परिवार के बीच शादी की थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com