विज्ञापन

Border 2 के आगे वध 2 और भाबीजी घर पर है ने लगाया एड़ी चोटी का जोर, पहले दिन की इतनी ओपनिंग

बॉर्डर 2 के शोर के बीच नीना गुप्ता की वध 2 और भाबीजी घर पर है का ओपनिंग कलेक्शन 1 करोड़ भी नहीं हो पाया है. 

Border 2 के आगे वध 2 और भाबीजी घर पर है ने लगाया एड़ी चोटी का जोर, पहले दिन की इतनी ओपनिंग
वध 2 और भाबीजी घर पर हैं का ओपनिंग कलेक्शन
नई दिल्ली:

Bhabiji Ghar Par Hai & Vadh 2 box office collection day 1 : बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते नई फिल्में रिलीज होती है. लेकिन कमाई के मामले में राज कुछ ही फिल्मों का देखने को मिलता है. इन दिनों सनी देओल की 23 जनवरी को रिलीज हुई बॉर्डर 2 को दर्शकों का प्यार मिल रहा है. जबकि एक हफ्ते बाद आई मर्दानी 3 की कमाई धीरे धीरे गिरती हुई नजर आ रही है. वहीं अब इस हफ्ते दो और नई फिल्मों ने दस्तक दी है, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की वध 2 और पॉपुलर टीवी शो भाबीजी घर पर है का फिल्म वर्जन है, जो काफी चर्चा में रहा है. 

भाबीजी घर पर है और वध 2 ने की इतनी ओपनिंग

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, वध 2 ने पहले दिन 50 लाख की ओपनिंग अपने नाम की है. जबकि भाबीजी घर पर है ने 25 लाख का कलेक्शन पहले दिन किया है. हालांकि वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- भाबीजी घर पर हैं के ट्रेलर में अंगूरी भाभी से शादी करने निकले रवि किशन, देखते रह गए विभूति और तिवारी, फैंस हुए हंसहंसकर लोटपोट

बॉर्डर 2 का 15वें दिन का कलेक्शन

सनी देओल की फिल्म की बात करहें तो 15वें दिन बॉर्डर 2 ने 2.85 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है, जिसके बाद भारत में फिल्म का  कलेक्शन 297.25 करोड़ हो गया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 355 करोड़ और वर्ल्डवाइड कमाई 406.35 करोड़ पहुंच गई है. 

बता दें, भाबीजी घर पर है शो की ओरिजनल कास्ट 6 फरवरी को रिलीज हुई भाबीजी घर पर है फिल्म में आइकॉनिक रोल को दिखाती हुई नजर आ रही है. जबकि रवि किशन और मुकेश तिवारी फिल्म का हिस्सा बने हैं. 

ये भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 15: सनी देओल की फिल्म का नहीं कम हो रहा दबदबा, 15वें दिन छापे इतने करोड़

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com