विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

Emmys 2017 में प्रियंका चोपड़ा का गलत नाम, ट्विटर पर निकला फैन्स का गुस्सा

एमी अवॉर्ड्स के एनाउंसर ने प्रियंका का नाम गलत पुकारा. दरअसल, उसने प्रियंका चोपड़ा की जगह प्रियंका चोपा कह दिया, यह सुन उनके डाय-हार्ड फैन्स निराश हो गए.

Emmys 2017 में प्रियंका चोपड़ा का गलत नाम, ट्विटर पर निकला फैन्स का गुस्सा
69वें एमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा.
  • एमी अवॉर्ड्स 2017 में बतौर प्रेजेंटर प्रियंका की एंट्री
  • प्रियंका चोपड़ा की जगह एनाउंसर बोली प्रियंका चोपा
  • अवॉर्ड प्रेजेंट करने के ठीक बाद बैकस्टेज मस्ती करती दिखीं PC
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 69वें एमी अवॉर्ड्स में धमाकेदार एंट्री की. बलमेन की खूबसूरत व्हाइट गाउन में जैसी ही प्रियंका रेड कारपेट पर उतरीं, उन्होंने अपनी अदाओं से सबका दिल जीत लिया. इस अवॉर्ड नाइट में प्रियंका ने प्रजेंटर के तौर पर शिरकत की. उन्होंने अभिनेता एंथनी एंडरसन के साथ 'आउटस्टैंडिंग वैरायटी टॉक सीरीज' का अवॉर्ड पेश किया. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एनाउंसर ने प्रियंका का नाम ही गलत बोल दिया. दरअसल उसने प्रियंका चोपड़ा की जगह प्रियंका चोपा ही कहा, जिसे सुन उनके डाय-हार्ड फैन्स निराश हो गए और ट्विटर पर उस एमी एनाउंसर की जमकर क्लास लगाई.

यह भी पढ़ें: Emmys 2017 के रेड कारपेट पर दूसरी बार उतरीं प्रियंका चोपड़ा, अपने लुक से उड़ाए सबके होश​

पढ़ें, लोगों का रिएक्शन...भले ही उस अनाउंसर ने प्रियंका का नाम स्टेज पर ठीक से नहीं लिया, लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि पीसी ने अपनी बेहद छोटी स्पीच के जरिए दर्शकों का ध्यान बटोरा. अवॉर्ड प्रेजेंट करने के ठीक बाद प्रियंका चोपड़ा को बैकस्टेज कुछ इस अंदाज में देखा गया.बता दें कि अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' की लीड एक्ट्रेस प्रियंका दूसरी बार एमी अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर उतरीं. पिछले साल उन्होंने फिल्म 'अवेंजर्स' में नेगेटिव किरदार निभाने वाले अभिनेता टॉम हिडलस्टन के साथ अवॉर्ड प्रेजेंट किया था. आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में नजर आईं प्रियंका के पास फिलहाल एक भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट नहीं है. इन दिनों वे दो हॉलीवुड फिल्में 'ए किड लाइक जैक' और 'इजनॉट इट रोमांटिक?' के अलावा 'क्वांटिको' सीजन 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Emmys 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com