Drishyam 3 Box Office Colelction: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की लेटेस्ट थ्रिलर दृश्यम 3 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर ही फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ओपनिंग वीकेंड में फिल्म की जबरदस्त कमाई ने इसे साल की सबसे बड़ी मलयालम फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर दिया है. फिल्म ने तीसरे दिन तक दुनिया भर में कुल 117.17 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया. दृश्यम 3 ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी. दूसरे दिन फिल्म की कमाई 11.05 करोड़ रुपये रही, लेकिन शनिवार को फिल्म ने जोरदार वापसी करते हुए भारत में 13.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यह शुक्रवार की तुलना में करीब 24 प्रतिशत ज्यादा है. फिल्म को शनिवार को देशभर में 5,185 शोज में स्क्रीन किया गया. तीन दिनों में इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 40.60 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 47.17 करोड़ रुपये हो गया है.
विदेश में भी ‘दृश्यम 3' का जलवा
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशों में भी मोहनलाल की फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. विदेशी बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन फिल्म ने 25 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 117.17 करोड़ रुपये हो चुका है.

Photo Credit: Instagram
यह भी पढ़ें: 40 साल की मौनी रॉय बनीं 39 साल के वरुण धवन की मां, लोग बोले- डेविड धवन का दिमाग खराब हो गया
मलयालम वर्जन बना सबसे बड़ा गेमचेंजर
फिल्म का मलयालम वर्जन सबसे ज्यादा कमाई करने वाला वर्जन बना हुआ है. तीसरे दिन इस वर्जन ने 3,114 शोज से 11.65 करोड़ रुपये नेट कमाए. फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी शानदार रही और शाम व रात के शोज में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली. तेलुगु वर्जन ने 1.20 करोड़ रुपये, तमिल वर्जन ने 60 लाख रुपये और कन्नड़ वर्जन ने 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया.
खास लिस्ट में हुई शामिल
दृश्यम 3 ने महज 3 दिनों में 100 करोड़ रुपये कमाकर एक खास उपलब्धि अपने नाम की है. यह इस साल ऐसे करने वाली तीसरी मलयालम फिल्म बन गई है. इससे पहले Aadu 3 (121.31 करोड़ रुपये) और Vaazha 2 (238.46 crore करोड़ रुपये) यह कारनामा कर चुकी हैं. फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘दृश्यम 3' जल्द ही 200 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है.
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया से आया और बन गया सुपरस्टार का बॉडीगार्ड, मालिक ने दिया मौका तो 38 साल में कर गया 200 से ज्यादा फिल्में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं