डेविड धवन की नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जिसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सुर्खियों में है. डेविड धवन की यह टिपिकल कॉमेडी, अपने अजीब और अटपटे जोक्स के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है और फिलहाल जिसकी चर्चा चल रही है वो हैं मौनी रॉय जो फिल्म में वरुण धवन की नकली मां के रोल में नजर आने वाली हैं. इस ट्रेलर में जिस बात ने इंटरनेट का ध्यान खींचा वह थी इन एक्टर्स की उम्र. 40 साल की मौनी रॉय 39 साल के वरुण धवन की मां का किरदार कर रही हैं और इंटरनेट यूजर्स इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं.
ट्रेलर के एक सीन में, वरुण धवन का किरदार अपने दोस्त से "निरूपा रॉय जैसी" मां का इंतजाम करने को कहता है. इस रिक्वेस्ट के बाद मौनी रॉय एक बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं. उस वायरल सीन पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक ने लिखा, "#VarunDhawan 39 साल के हैं और #MouniRoy 40 साल की, लेकिन #HaiJawaniToIshqHonaHai में मौनी, वरुण की नकली मां का किरदार निभा रही हैं! #DavidDhawan का दिमाग पूरी तरह सड़ गया है." एक पोस्ट में लिखा गया.
#VarunDhawan is 39 and #MouniRoy is 40 but in #HaiJawaniToIshqHonaHai Mouni plays Varun's fake mother ! 😵#DavidDhawan's peak brainrot 🤌 pic.twitter.com/AJGBunr6In
— We Thought (@ItsWeThought) May 23, 2026
I can imagine #VarunDhawan saying this to Manish in the film and can also foresee #JimmySheirgill flirting with #MouniRoy like he did with #Tabu in #DDPD 🤣😂#HaiJawaniTohIshqHonaHai pic.twitter.com/uT39TBj3DX
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) May 23, 2026
जानकारी के लिए बता दें, "ब्रेन रॉट" (brain rot) का मतलब है मानसिक तौर पर गिरना, धुंधलापन और ध्यान भटकना जो लगातार घटिया डिजिटल मीडिया कंटेंट देखने से होता है. ब्रेन रॉट को ऑक्सफ़ोर्ड ने 2024 का 'वर्ड ऑफ द ईयर' चुना गया है. एक ने कमेंट किया, "मैं इमैजिन कर सकता हूं कि #VarunDhawan फिल्म में मनीष से यह बात कह रहे होंगे और मैं यह भी अंदाजा लगा सकता कि #JimmySheirgill #MouniRoy के साथ वैसे ही फ्लर्ट करेंगे जैसा उन्होंने #DDPD में #Tabu के साथ किया था."
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया से आया और बन गया सुपरस्टार का बॉडीगार्ड, मालिक ने दिया मौका तो 38 साल में कर गया 200 से ज्यादा फिल्में
#MouniRoy is 40.#VarunDhawan is 39.
— Pan India Review (@PanIndiaReview) May 23, 2026
And they still want us to believe this “young chaos” setup 😭🤣
This isn't comedy anymore… this is peak DAVID DHAWAN & VARUN DHAWAN brainrot content 💀
Same outdated template, same forced madness, same old wine in a new bottle.… pic.twitter.com/Ov1uUcDIYm
Can't believe #MouniRoy is casted as #VarunDhawan's mother being the same age 😭 #HaiJawaniTohIshqHonaHai #HaiJawaniTohIshqHonaHaiTrailer pic.twitter.com/Y7PHQ6JTpl
— The Climax India (@TheClimaxIndia) May 23, 2026
एक ने लिखा, "मौनी रॉय फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज हैं. यह कुछ-कुछ 'बोल बच्चन' जैसा है, जब अर्चना पूरन सिंह अभिषेक बच्चन की नकली मां बनी थीं." एक कमेंट था, "#MouniRoy 40 साल की हैं. #VarunDhawan 39 साल के हैं और वे अब भी चाहते हैं कि हम इस 'जवानी के हंगामे' वाले सेटअप पर यकीन करें. यह अब कॉमेडी नहीं रही... यह तो #DavidDhawan और #VarunDhawan के दिमाग के खराब होने का सबसे बड़ा सबूत है. वही पुराना फॉर्मूला, वही जबरदस्ती की पागलपन, वही पुरानी शराब नई बोतल में." एक नाराज यूजर ने लिखा, "यकीन नहीं हो रहा कि #MouniRoy को #VarunDhawan की मां के रोल के लिए कास्ट किया गया है, जबकि दोनों की उम्र एक ही है #HaiJawaniTohIshqHonaHai."
#Mouniroy Just owned the whole trailer with her entry 💅🏻🔥 #Haijawanitohishqhonahai pic.twitter.com/kKp1rOV616
— mouni_is_my_queen_ (@mouniismyqueen_) May 23, 2026
यह भी पढ़ें: श्रीदेवी और कमल हासन की बेटी पेड्डी के गाने में आमने-सामने, जानें डांस के मामले में किसने मारी बाजी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं