हेमा मालिनी (Hema Malini) ने अपने समय में फैंस के दिलों पर राज किया. उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दी. वह एक्ट्रेस, डांसर हैं और बाद में पॉलिटिशियन भी बनीं. उन्होंने राज कपूर (Raj Kapoor) के साथ फ़िल्म 'सपनों का सौदागर' से डेब्यू किया था. उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के कारण उन्हें 'ड्रीमगर्ल' कहा गया. हेमा मालिनी की एक भतीजी भी है, जो उन्हीं की तरह बेहद खूबसूरत है. हेमा की भतीजी का नाम मधु (Madhu) है और मधु ने भी अपनी बुआ की तरह ही फिल्मों में करियर बनाया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मधु उनके भाई रघुनाथ की बेटी हैं. मधु का पूरा नाम मधुबाला है, लेकिन फिल्मों में एंट्री करते समय उन्होंने अपना नाम मधु कर रख लिया था. हेमा मालिनी की भतीजी मधु ने अजय देवगन के साथ फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया. पहली ही फिल्म से वह बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई थीं. उन्होंने कई हिट फिल्में दी, लेकिन जल्द ही उनका स्टारडम खत्म होने लगा. ऐसे में वह शादी कर के फैमिली लाइफ में बिजी हो गईं. उनकी शादी जूही चावला (Juhi Chawla) के पति जय मेहता के कजिन से हुई है.
मधु शाह मूल रूप से तमिलियन हैं. एक इंटरव्यू के दौरान मधु ने बताया था कि उनके साथ इंडस्ट्री में गलत हुआ. एक बड़े बैनर की फिल्म की 4 दिनों तक उन्होंने शूटिंग की और उन्हें रिप्लेस कर के किसी और एक्ट्रेस को ले लिया गया. इस बात से वह बेहद दुखी हुईं. हेमा मालिनी की भतीजी होने के बाद भी उन्हें कोई फायदा नहीं मिला. मधु शाह के पति आनंद शाह हैं, 1999 में दोनों ने शादी की थी. मधु शाह की दो बेटियां अमेया और कीया शाह हैं. मधु के पति को बिजनेस में भारी घाटा हुआ था, तब अपना बंगला 100 करोड़ रुपए में बेचकर कर्ज चुकाया और सामान्य से घर में रहने लगीं. मधु इसके बाद टीवी शो में भी दिखीं, वह टीवी शो ‘आरंभ' में नजर आई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं