विज्ञापन

Mahabharat Shikhandi: दूरदर्शन की महाभारत में शिखंडी बना था ये एक्टर, अब इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स नहीं तो खुद को कहा- मैं एक्टर नहीं

Mahabharat Shikhandi: वीडियो में एक हल्के-फुल्के संवाद के जरिए यह सवाल उठाया गया है कि क्या अब फॉलोअर्स की संख्या ही कलाकार की पहचान तय कर रही है?

Mahabharat Shikhandi: दूरदर्शन की महाभारत में शिखंडी बना था ये एक्टर, अब इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स नहीं तो खुद को कहा- मैं एक्टर नहीं
Mahabharat Shikhandi: ‘महाभारत’ में शिखंडी का किरदार निभा चुके एक्टर का दर्द
नई दिल्ली:

Mahabharat Shikhandi: फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी क्या है? शायद आप कहें कि एक्टिंग स्किल्स सबसे अहम होती हैं. लेकिन अगर कहा जाए कि इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फॉलोइंग भी उतनी ही जरूरी हो गई है तो? दरअसल फिल्मों और टीवी में लंबे समय से सक्रिय रहे अभिनेता कंवरजीत पेंटल ने एक सार्कास्टिक रील के जरिए इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड पर तंज कसा है. दूरदर्शन की ‘महाभारत' में 90 के दशक में शिखंडी सहित कई यादगार किरदार निभा चुके पेंटल इस रील के जरिए यह दिखाते नजर आते हैं कि आज के दौर में कलाकार की पहचान सिर्फ उसके काम से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया फॉलोअर्स से भी जुड़ती नजर आ रही है. वीडियो में एक हल्के-फुल्के संवाद के जरिए यह सवाल उठाया गया है कि क्या अब फॉलोअर्स की संख्या ही कलाकार की पहचान तय कर रही है?

पेंटल ने सारकास्टिक रील के जरिए कही अपनी बात

पेंटल ने एक सार्कास्टिक रील के जरिए इंडस्ट्री की इस बदलती सच्चाई को सामने रखा. वीडियो में एक अन्य एक्टर मनमीत उनसे सवाल करते हैं, “आप एक्टर हैं?” इस पर पेंटल जवाब देते हैं, “जी नहीं.” जब उनसे पूछा जाता है कि क्यों, जबकि लोग उन्हें पहचानते हैं, तो पेंटल कहते हैं, “मेरे इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स नहीं हैं, इसलिए मैं एक्टर नहीं हूं.”

इसके बाद बातचीत आगे बढ़ती है, जहां यह सवाल उठता है कि क्या जिनके फॉलोअर्स नहीं हैं, वे एक्टर नहीं माने जाते? इस पर पेंटल साफ कहते हैं, “नहीं, बिल्कुल नहीं.” वहीं मनमीत मजाकिया अंदाज़ में कहते हैं कि फॉलोअर्स बढ़ाओ, एक्टिंग अच्छी करने की जरूरत नहीं है. इस पर पेंटल तंज कसते हुए जवाब देते हैं, “लॉट्स ऑफ फॉलोअर्स, प्यार नहीं.”

ये भी पढ़ें- रेमो डिसूजा ने 15 साल की उम्र में किया था धर्म परिवर्तन, बन गए क्रिश्चियन, बताया- घर में रखा है शिवलिंग

इस वीडियो के जरिए दोनों कलाकारों ने इंडस्ट्री की उस हकीकत को दिखाने की कोशिश की है, जहां अब कई बार अनुभव और अभिनय से ज्यादा सोशल मीडिया पर मौजूदगी को महत्व दिया जा रहा है. वीडियो शेयर करते हुए मनमीत ने भी लिखा कि आजकल कलाकारों को इस सच्चाई का सामना करना पड़ता है, जहां प्रतिभा से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या देखी जाती है.

इंस्टा फॉलोअर्स बनाम एक्टिंग

कई बार सीनियर एक्टर्स को सिर्फ इस वजह से काम नहीं मिल पाता क्योंकि उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स कम हैं. अब कास्टिंग के दौरान यह भी देखा जाता है कि कलाकार की ऑनलाइन पहुंच कितनी है. यानी टैलेंट के साथ-साथ अब डिजिटल पॉपुलैरिटी भी उतनी ही अहम हो गई है. जबकि, पहले इंडस्ट्री में मेहनत और अभिनय के दम पर मौके मिलते थे, लेकिन अब माहौल बदल चुका है. नए कलाकारों के लिए सोशल मीडिया एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है, जबकि अनुभवी कलाकारों के सामने नई तरह की चुनौती खड़ी हो गई है.

ये भी पढे़ं- मां हिंदू, पापा मुस्लिम, फिर भी दूसरे धर्म में शादी नहीं करना चाहती ये टीवी एक्ट्रेस, कहा- ना तो प्यार कर पाऊंगी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com