विज्ञापन

मां हिंदू, पापा मुस्लिम, फिर भी दूसरे धर्म में शादी नहीं करना चाहती ये टीवी एक्ट्रेस, कहा- ना तो प्यार कर पाऊंगी

रीम शेख ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी शादी और रिलेशनशिप पर रिएक्शन दिया और बताया कि क्यों वह दूसरे धर्म में शादी नहीं करेंगी. 

मां हिंदू, पापा मुस्लिम, फिर भी दूसरे धर्म में शादी नहीं करना चाहती ये टीवी एक्ट्रेस, कहा- ना तो प्यार कर पाऊंगी
रीम शेख ने कहा- दूसरे धर्म में नहीं करेंगी प्यार या शादी
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस रीम शेख ने बतौर चाइल्ड एक्टर के तौर पर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया. जबकि अब वह टीवी सीरियल्स में लीड रोल भी निभाती हुईं नजर आ रही हैं. वहीं हाल ही में रीम शेख ने अपनी शादी और रिलेशनशिप पर रिएक्शन दिया और बताया कि वह इंटरफेथ मैरिज क्यों नहीं करना चाहतीं? शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में रीम शेख से जब पूछा गया कि क्या किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति से प्यार करने से उनकी जिंदगी मुश्किल हो जाएगी? तो उन्होंने रिएक्शन दिया. 

धार्मिक इंसान हैं रीम शेख 

Latest and Breaking News on NDTV

रीम शेख ने कहा, "मैं बहुत धार्मिक इंसान हूं. यह बात शायद लोगों को पता न हो. लेकिन मैं दिन में पांच बार नमाज पढ़ती हूं. इसी वजह से, मुझे नहीं लगता कि मैं किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी कर पाऊंगी. जब भी मेरी जिंदगी में कुछ गलत होता है तो सबसे पहले मैं भगवान की शरण में जाती हूं. मैं ऐसे किसी भी इंसान के साथ अपनी जिंदगी नहीं बिता सकती, जो मेरे विश्वास को शेयर न करता हो.”

ये भी पढ़ें- करिश्मा कपूर के बचपन की 5 फोटो, हूबहू दादा राज कपूर जैसी हैं आंखें, पोती से मिलने से पहले रखी थी अजीब शर्त

रीम शेख ने शादी पर कही ये बात 

रीम शेख ने यह भी माना कि उनकी इस बात पर वह आलोचना का शिकार हो सकती हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि रीम शेख की मां ने दोबारा शादी की है. वहीं उनके पिता मुस्लिम हैं और मां हिंदू हैं. जबकि दोनों की एक और बेटी भी है. वहीं वह पूजा और नमाज घर पर प्रैक्टिस करते हुए पली बढ़ी हैं.  

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के दौर में विनोद खन्ना ने दी थी बराबरी की टक्कर, इस एक्टर ने बनाया 'खलनायक', बदल के रख दी तकदीर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com