बॉलीवुड में 90 के दशक में कई ऐसी फिल्में आईं, जिनमें आपको एक्शन, ड्रामा, इमोशन के साथ फैंटेंसी का तड़का भी देखने को मिलता था. ऐसी ही फिल्मों में से आज हम एक फिल्म के बारे में आपको बताएंगे जो साल 1990 में रिलीज हुई थी. 'दूध का कर्ज' एक ऐसी फिल्म जिसमें दो ऐसे भाइयों की कहानी बनाई दिखाई गई है जिसमें एक नाग और दूसरा इंसान होता है. फिल्म की जो स्टोरी लाइन थी वो लोगों को खूब पसंद आई थी.
क्या थी फिल्म 'दूध का कर्ज' की कहानी
अशोक गायकवाड़ के निर्देशन में बनी फिल्म 'दूध का कर्ज' 1990 में रिलीज हुई थी. ये उस समय की एक्शन-ड्रामा फिल्मों में गिनी जाती थी. फिल्म में मां का प्यार, परिवार, धोखा और फिर बदले के पहलू दिखाए गए हैं. फिल्म की कहानी से दर्शक खुद को कनेक्ट कर पाए थे. यही वजह रही है फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

फिल्म में अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए अरूणा ईरानी अपने बेटे को तैयार करती हैं. उन्होंने एक सांप को भी कुछ दिन पाला था, लेकिन बाद में उसको जाने दिया था. सालों बाद उनका बेटा और सांप मिलकर उनके पति की मौत का बदला लेते हैं. फिल्म में जैकी श्रॉफ, नीलम, प्रेम चोपड़ा, अरुणा ईरानी, अमरीश पुरी ने अभिनय किया है.
ये भी पढ़ें: 62 साल पुराना गाना, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के समय इस पर खूब बनीं रील, अनुपम खेर ने की कॉपी, मिले100 मिलियन व्यूज
फिल्म का बजट और कमाई
फिल्म के बजट की बात करें तो उस समय इसका कुल बजट लगभग 2.5 करोड़ रुपए था. वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में लगभग 3 करोड़ और वर्ल्डवाइड करीब 3.5 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. अपनी बेहतरीन कमाई के साथ यह उस साल की एक सफल फिल्म साबित हुई थी.
सालों बाद भी फिल्म का जादू है बरकरार
फिल्म की कहानी और लोगों का अभिनय ऐसा था कि आज भी इस फिल्म का नाम 90 की यादगार फिल्मों में गिना जाात है. फिल्म का कहानी अलग थी ये भी एक वजह थी कि इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया.
अगर आपने ये फिल्म अब तक नहीं देखी है तो आप इस फिल्म को आप OTT ZEE5 पर देख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं