विज्ञापन

62 साल पुराना गाना, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के समय इस पर खूब बनीं रील, अनुपम खेर ने की कॉपी, मिले100 मिलियन व्यूज

अनुपम खेर ने वायरल ट्रेंड को इस तरह से फॉलो किया कि जेन जी को कड़ी टक्कर देते नजर आए. जानें कौनसा था ये गाना और किस फिल्म में था.

62 साल पुराना गाना, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के समय इस पर खूब बनीं रील, अनुपम खेर ने की कॉपी, मिले100 मिलियन व्यूज
अनुपम खेर की रील सोशल मीडिया पर वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं. अभी हाल में उन्होंने इंटरनेट पर टॉप ट्रेंड पर रही Gen Z की एक रील कॉपी की. वही रील जिसमें अभिनव बिष्ट नाम का एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपने गजब एक्सप्रेशन की वजह से वायरल हो गया. किशोर कुमार के गाने 'मेरे महबूब कयामत होगी' के रीक्रिएटेड वर्जन पर अभिनव ने ऐसी रील बन गई कि ये पूरे इंस्टाग्राम पर रायते की तरह फैल गई. अनुपम खेर भी इस ट्रेंड से अछूते नहीं रहे और जब रील बनाई तो रिकॉर्ड ही बना दिया.

अनुपम खेर ने प्रवीन डबास, रणवीर शौरी, बोमन ईरानी के साथ मिलकर 'मेरे महबूब कयामत होगी' पर रील बनाई. इस रील में वो एक पल के लिए भी सिंक में नहीं दिख रहे हैं. ये तो इस रील का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन था ही लेकिन इसके साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा वह भी सबका ध्यान खींच गया. दरअसल ये टीम 'खोसला का घोसला' की टीम है. इस रील के साथ अनुपम खेर ने ऑफीशियली बता दिया है कि 'खोसला का घोसला 2' पर काम शुरू हो गया है.

62 साल पुराना गाना 2026 में बना वायरल ट्रेंड

'मेरे महबूब कयामत होगी' ये गाना साल 1964 में आई फिल्म 'मिस्टर एक्स इन बॉम्बे' में था. इस फिल्म में किशोर कुमार लीड रोल में थे और ये हिट गाना उन्होंने खुद ही गाया था. इस गाने का म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था वहीं इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. फिल्म में किशोर कुमार के साथ कुमकुम लीड रोल में थीं.

बात करें अनुपम खेर की वायरल रील की तो इसके साथ अनुपम खेर ने एक मजेदार कैप्शन लिखा. अनुपम ने लिखा, खोसला और खुराना कभी सिंक में काम नहीं कर सकते. यहां भी नहीं. जय हो. अनुपम खेर की इस पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, एंड ऑफ द ट्रेंड...बेस्ट. एक ने लिखा, एपिक. वहीं अगर 'खोसला का घोसला' के सीक्वल की बात करें तो ये फिल्म 20 साल बाद दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupam Kher, Instagram, Bollywood, Khosla Ka Ghosla, Khosla Ka Ghosla 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com