विज्ञापन

41 साल पुराना गाना जो हर किसी को लगा बकवास, बदली गुमनाम सिंगर की जिंदगी, बना दिया दूसरा मोहम्मद रफी

1985 में अमिताभ बच्चन की एक फिल्म आई थी. इस फिल्म का नाम था मर्द. मनमोहन देसाई ने इस फिल्म के लिए कुछ इस तरह के गाने चुने कि हर किसी का दिमाग घूम गया कि आखिर डायरेक्टर साहब चाहते क्या हैं. इसी फिल्म के एक गाने ने रेस्त्रां में गाने वाले सिंगर की जिंदगी बदल दी.

41 साल पुराना गाना जो हर किसी को लगा बकवास, बदली गुमनाम सिंगर की जिंदगी, बना दिया दूसरा मोहम्मद रफी
अमिताभ बच्चन का वो हिट गाना जो सबको लगा बेतुका
Social Media
नई दिल्ली:

मनमोहन देसाई एक जाने माने फिल्म मेकर रहे हैं. उन्होंने कई चेहरों को स्टार बनाया और सिनेमा और मनोरंजन को लेकर अपने विजन से कई शानदार फिल्में बनाईं. अमर अकब एंथनी, धरम वीर, कुली, नसीब, सुहाग, सच्चा झूठा, मर्द उनकी क्लासिक हिट्स में से ही कुछ फिल्में हैं. मर्द फिल्म अपने आप में तो खास रही इस फिल्म के जरिए फिल्म इंडस्ट्री को दूसरे मोहम्मद रफी भी मिले. जी हैं फिल्म और इसके हिट गाने से जुड़ा ये किस्सा बड़ा मजेदार है. 

मनोहन देसाई के आडिया पर किसी को नहीं था भरोसा

मनमोहन देसाई अपनी फिल्म मर्द के लिए कुछ नए तरह के गाने चाहते थे. डायरेक्टर की सोच किसी की समझ नहीं आ रही थी.  ये फिल्म पहले ही फैंटम कॉमिक्स का वर्जन बताई जा रही थी. फिर इसके गाने भी ऐसे कि मनमोहन देसाई की टीम समझ नहीं पा रही थी कि वे चाहते क्या हैं.

आनंद बक्शी के इंकार के बाद जब कोई सॉन्ग राइटर नहीं मिला तो मनमोहन देसाई ने फिल्म के राइटर प्रयाग राज से गाने लिखवाए. फिल्म के गानों को नॉनसेंस कहा गया. ये बोल किसी की समझ नहीं आ रहे थे लेकिन मनमोहन भी अपनी जिद पर अड़ गए कि उन्हें अपनी फिल्म में इसी तरह के गाने और म्यूजिक चाहिए. लक्ष्मीकांत प्यारे लाल फिल्म के लिए काम करने से इशारों में इंकार कर चुके थे. ऐसे में मनमोहन देसाई ने अनु मलिक पर दांव लगाया. अनु मलिक ने पहले से तैयार गीतों के मुताबिक कुछ फंकी धुनें तैयार कीं.

गाना किससे गवाएं- ये था सबसे बड़ा चैलेंज

धुन तैयार हुईं तो सबसे बड़ा चैलेंज ये था कि आखिर गाने गाएगा कौन. किशोर कुमार पहले ही ना बोल चुके थे. मोहम्मद रफी की गैर मौजूदगी में मनोहन, अनवर हुसैन के बारे में सोच रहे थे लेकिन वह भी भाव खा रहे थे. कई सिंगर्स को फिल्म के गाने बेतुके और वाहियात लग रहे थे. ऐसे में देसाई ने अनु मलिक को कोई नया सिंगर ढूंढने को कहा. शर्त ये थी कि उस सिंगर की आवाज मोहम्मद रफी से मिलती जुलती हो. अनु के सामने ये चैलेंज आया तो इसका हल भी करीब ही था. जब अनु सिंगर की तलाश में निकले तो किसी ने उन्हें मोहम्मद अजीज के बारे में बताया. 

अनु मलिक ने बताया, किसी ने कहा एक लड़का आया हुआ कलकत्ता से. बहुत सुरीला है लेकिन काम नहीं है उसके पास, वो गोरेगांव में रहता है. अनु मलिक से मुलाकात से पहले मोहम्मद अजीज उड़िया फिल्म के लिए गा चुके थे. अंबर नाम की एक फिल्म में हिंदी गाना गा चुके थे लेकिन तब भी उनपर रेस्त्रां सिंगर का टैग लगा था. अनु ने बताया कि जब उन्हें पता लगा तो वे मिलने पहुंचे. मोहम्मद अजीज उन्हें देखकर हैरान रह गए. अनु उन्हें अपने साथ ले गए कुछ देर गाना समझाया और इसके बाद रिकॉर्डिंग शुरू की. ये गाना था 'मर्द टांगे वाला'. कई लोगों को बेतुका लगा ये गाना फिल्म में खूब पसंद किया गया और आज भी ये लोगों के बीच पॉपुलर है. किस्सा बहुत पुराना है. फिल्म भी कई सााल पहले की है लेकिन ये गाना आज भी लोगों के जहन में जिंदा है. 

यह भी पढ़ें: 32 साल से ऑटो ड्राइवरों के दिल की धड़कन है ये गाना, राहत इंदौरी के बोल और कुमार सानू की मीठी आवाज ने बनाया क्लासिक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Manmohan Desai, Anu Malik, Mohammad Aziz, Mohammad Rafi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com