विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2019

दिशा पटानी की मिरर सेल्फी ने मचाया धमाल, Photo देख फैंस ने की तारीफों की बरसात

दिशा पटानी (Disha Patani) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो साझा की है, जिसमें उनका अंदाज देकने लायक है.

दिशा पटानी की मिरर सेल्फी ने मचाया धमाल, Photo देख फैंस ने की तारीफों की बरसात
दिशा पटानी (Disha Patani) की मिरर सेल्फी ने मचाया धमाल
  • दिशा पटानी ने इंस्टाग्राम से शेयर की मिरर सेल्फी
  • फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
  • दिशा पटानी की फोटो देख तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज के लिए भी खूब जानी जाती हैं. उनकी फोटो हो या वीडियो, दोनों ही सोशल मीडिया पर तहलका मचाने का काम करते हैं. ऐसा ही हाल ही उनकी एक और फोटो को लेकर देखने को मिला. इस फोटो में दिशा पटानी अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं. इसे एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसने देखते ही देखते धमाल मचा दिया. दिशा पटानी की इस फोटो के लिए लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. 

मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने शेयर की रोमांटिक फोटो, फैन्स बोले- हैप्पी बर्थडे भाभी...

फोटो में एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं. ब्लैक टॉप और जींस में दिशा पटानी का लुक भी बहुत जबरदस्त लग रहा है. इससे पहले भी दिशा पटानी ने अपनी कुछ फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा की थी, जिसमें एक्ट्रेस कॉपर कलर के ड्रेस में नजर आ रही हैं. इस ड्रेस में भी दिशा पटानी का लुक क्लासी लग रहा है. 

War Box Office Collection Day 22: 'वॉर' ने 22वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, किया शानदार कलेक्शन

तापसी पन्नू से कोस्टार को फ्लर्ट करता देख भड़के कपिल शर्मा, कहा- शर्म नहीं आती...देखें Video

बता दें कि एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) आखिरी बार सलमान खान के साथ 'भारत' में नजर आई थीं. इस फिल्म में दर्शकों को सलमान (Salman Khan) और दिशा पटानी की केमेस्ट्री बहुत पसंद आई थी, साथ ही एक्ट्रेस ने अपने किरदार के लिए खूब तारीफें भी बटोरी थीं. 'भारत' में अपना जलवा दिखाने के बाद एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म 'मलंग' की तैयारी में लगी हुई हैं. हालांकि, मलंग की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसकी सूचना दिशा पटानी ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी थी. इस फिल्म में दिशा पटानी के साथ एक्टर आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. 
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Disha Patani Photo, Disha Patani Mirror Selfie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com