विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2020

दिशा पटानी व्हाइट ड्रेस में लग रही हैं बेहद खूबसूरत, फोटो शेयर कर लिखा- क्लासिक और कूल...

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) ने व्हाइट ड्रेस में अपनी एक फोटो शेयर की है और यह फोटो उनके फैन्स को खूब पसंद भी आ रही है...

दिशा पटानी व्हाइट ड्रेस में लग रही हैं बेहद खूबसूरत, फोटो शेयर कर लिखा- क्लासिक और कूल...
व्हाइट ड्रेस में दिशा पटानी (Disha Patani) लग रही हैं बेहद खूबसूरत
  • दिशा पटानी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- कूल
  • सलमान खान के साथ 'राधे' में आएंगी नजर
  • दिशा पटानी के इंस्टाग्राम पर 4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) दूसरे एक्ट्रेस के मुकाबले सोशल मीडिया (Social Media) पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं. और वह आए दिन अपनी फोटो, डांस और वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में दिशा पटानी ने अपनी एक फोटो शेयर की जो इन दिनों खासा सुर्खियों में है. दिशा पटानी (Disha Patani) इस फोटो में व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं साथ ही उन्होंने हाथ में घड़ी भी पहनी हुई है. इस फोटो को शेयर करते हुए दिशा पटानी ने कैप्शन में लिखा- क्लासिक, ठंडा, सिरेमिक. फोटो में दिशा का सिंपल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. 

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

दिशा पटानी (Disha Patani) की यह फोटो शेयर करने के कुछ घंटे के अंदर ही इंटरनेट पर वायरल होने लगी. एक्ट्रेस अकसर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों (Disha Patani Photo) से धमाल मचाती रहती हैं. एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले भी अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह एब्स दिखाते हुए मिरर सेल्फी लेती हुई नजर आईं थी. दिशा की फोटो का फैंस को कितना ज्यादा इंतजार रहता है, इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि फोटो शेयर होने के कुछ घंटे के अंदर व्यूज लाख के पार हो गए.

दिशा पटानी (Disha Patani) के इंस्टाग्राम पर 4 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. आखिरी बार दिशा पटानी फिल्म 'मलंग' में मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू ने मुख्य भूमिका अदा की थी. दिशा पटानी जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' में भी दिखाई देंगी. उनकी यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disha Patani, Disha Patani Instagram, Disha Patani Video, Disha Patani Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com