विज्ञापन

सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर देने के बाद भस्मासुर बना ये डायरेक्टर, आया ऐसा घमंड, जानबूझकर बनाईं 26 फ्लॉप फिल्म

ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद इस डायरेक्टर में ऐसा घमंड आ गया था कि इसने एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों की झड़ी लगा दी. अपने पूरे करियर में इस फिल्ममेकर ने 36 फिल्में बनाई हैं, जिनमें से 26 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं.

सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर देने के बाद भस्मासुर बना ये डायरेक्टर, आया ऐसा घमंड, जानबूझकर बनाईं 26 फ्लॉप फिल्म
बॉलीवुड के इस डायरेक्टर ने जानबूझकर बनाई फ्लॉप फिल्में

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा एक समय अपनी अलग सोच और बोल्ड सिनेमा के लिए जाने जाते थे, लेकिन बाद में वह फिल्मों से ज्यादा विवादों के कारण चर्चा में रहने लगे. अब उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि उनकी कुछ गलतियों और घमंड ने उनके करियर को नुकसान पहुंचाया. हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म सत्या को याद करते हुए कहा कि उस फिल्म के बाद वह भटक गए थे. उन्होंने यह भी माना कि उनकी कई खराब फिल्में उनकी अपनी सोच और फैसलों का नतीजा थीं.

‘सत्या' के बाद खो दी सही दिशा

राम गोपाल वर्मा ने कहा कि सत्या बनाते समय वह अंडरवर्ल्ड की असली जिंदगी दिखाना चाहते थे. आम लोग खबरों में सिर्फ मुठभेड़ या हत्या की बातें सुनते हैं, लेकिन उन्होंने गैंगस्टर्स की निजी जिंदगी, रिश्ते और भावनाएं दिखाईं. यही बात फिल्म को खास बनाती है. लेकिन इसके बाद वह वही ईमानदारी और जिज्ञासा बनाए नहीं रख पाए. उन्होंने माना कि फिल्म 'कौन' बनाना गलत नहीं था, लेकिन सत्या के बाद उन्हें कुछ बड़ा करना चाहिए था. उन्होंने इसे अपना घमंड और लापरवाही बताया.

‘मेरी हिट फिल्में एक्सीडेंट थीं'

वर्मा ने साफ कहा कि उनकी हिट फिल्में जैसे कंपनी, रंगीला और भूत किसी प्लान का नतीजा नहीं थीं, बल्कि संयोग थीं. उनके मुताबिक, अगर उन्हें हिट फिल्म बनाने का फॉर्मूला पता होता तो वह कभी फ्लॉप फिल्म नहीं बनाते. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ फिल्म बनाते हैं, उसका हिट या फ्लॉप होना उनके हाथ में नहीं है. जब उन्होंने दोबारा सत्या देखी तो उन्हें एहसास हुआ कि उनकी सच्ची नीयत सिर्फ कुछ फिल्मों में ही दिखी.

इस फिल्म को बताया सबसे बड़ी गलती

जब उनसे करियर की सबसे खराब फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना हिचकिचाए राम गोपाल वर्मा की आग का नाम लिया. उन्होंने कहा कि यह उनकी सबसे खराब फिल्म थी, जिसमें सबसे ज्यादा समय और पैसा लगा. इसके बाद उन्होंने डिपार्टमेंट का नाम लिया. सोशल मीडिया पर अपनी छवि को लेकर भी उन्होंने कहा कि लोग उन्हें सिर्फ उनके ट्वीट्स से जज करते हैं, जबकि वह तेलुगु और राजनीतिक फिल्मों में व्यस्त रहे हैं. उन्होंने खुद को “गैर जिम्मेदार और बेहद स्वार्थी” बताया और कहा कि वह फिल्में लोगों के प्यार के लिए नहीं, बल्कि अपने जुनून के लिए बनाते हैं. आपको बता दें कि अपने पूरे करियर में राम गोपाल वर्मा ने 36 फिल्में बनाई हैं, जिनमें से 26 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं.

यह भी पढ़ें: रामायण में राम का छोटा भाई लक्ष्मण बनने के लिए रवि दुबे का शॉकिंग बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, फैंस बोले- ये तो असली योद्धा है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Gopal Varma, Ram Gopal Varma Confession, Ram Gopal Varma News, Ram Gopal Varma Interview, Ram Gopal Varma Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com