विज्ञापन

रामायण में राम का छोटा भाई लक्ष्मण बनने के लिए रवि दुबे का शॉकिंग बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, फैंस बोले- ये तो असली योद्धा है

एक्टर रवि दुबे ने अपनी इंटेंस फिटनेस रूटीन की झलक शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी एक दमदार शर्टलेस तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह फोकस्ड बॉक्सिंग स्टांस में नजर आ रहे हैं और उनका चिसल्ड फिजीक व मस्कुलर आर्म्स साफ दिखाई दे रहे हैं.

रामायण में राम का छोटा भाई लक्ष्मण बनने के लिए रवि दुबे का शॉकिंग बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, फैंस बोले- ये तो असली योद्धा है
रामायण में लक्ष्मण के रोल में दिखेंगे रवि दुबे

एक्टर रवि दुबे ने अपनी इंटेंस फिटनेस रूटीन की झलक शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी एक दमदार शर्टलेस तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह फोकस्ड बॉक्सिंग स्टांस में नजर आ रहे हैं और उनका चिसल्ड फिजीक व मस्कुलर आर्म्स साफ दिखाई दे रहे हैं. “राइजिंग अप” कैप्शन और बैकग्राउंड में बज रहे आइकॉनिक ट्रैक ‘ आईज ऑफ़ द टाइगर' के साथ इस पोस्ट ने फॉलोअर्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का तुरंत ध्यान खींच लिया. यह तस्वीर इशारा करती है कि पिछले कुछ महीनों से वह कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग कर रहे हैं.

रणबीर कपूर की रामायण के लिए रवि दुबे का ट्रांसफॉर्मेशन 

रवि दुबे का ये ट्रांसफॉर्मेशन इसलिए भी खूब चर्चा में है क्योंकि वह रवि दुबे अब नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण'में लक्ष्मण के रोल में नजर आने वाले हैं. इस बड़े प्रोजेक्ट का पहला पार्ट शूट हो चुका है और उनका दमदार फिजीक साफ बताता है कि वह इस योद्धा वाले किरदार के लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं. रवि ने अपने लुक और तैयारी को लेकर ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर जो झलक दिख रही है, उससे साफ है कि इस आइकॉनिक रोल के लिए उन्होंने जबरदस्त अनुशासन और कड़ी ट्रेनिंग फॉलो की है. 

रवि दुबे की पोस्ट पर फैन्स के कमेंट्स

पोस्ट आते ही फैंस ने जमकर रिएक्ट किया और कमेंट सेक्शन में रवि की मेहनत और जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की तारीफों की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने उनकी फिटनेस कमिटमेंट की सराहना की और उनके लुक को पावरफुल बताते हुए कहा कि यह एक योद्धा जैसे किरदार के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. एक्टिंग के साथ-साथ रवि दुबे पर्दे के पीछे भी अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं. अपनी पत्नी और एक्ट्रेस सरगुन मेहता के साथ मिलकर उन्होंने ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट की शुरुआत की, जिसने कई सफल टीवी और डिजिटल प्रोजेक्ट्स दिए हैं. एक्टिंग और प्रोडक्शन दोनों को साथ लेकर रवि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लगातार अपना दायरा बढ़ा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव को आया गुस्सा, क्या 9 करोड़ के लिए जज के सामने रोए थे एक्टर, दिया जवाब- ऐसा कुछ नहीं हुआ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Dubey, Ravi Dubey Transformation, Ravi Dubey News, Ramayana Movie, Ravi Dubey Lakshman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com