विज्ञापन

यूएस-इसराइल हमले पर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान, सरकार के डायलॉग से ट्रंप को बताया 'राइट'!

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद दुनिया भर में सियासी बहस तेज है. इसी बीच फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने नई चर्चा छेड़ दी.

यूएस-इसराइल हमले पर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान, सरकार के डायलॉग से ट्रंप को बताया 'राइट'!

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद दुनिया भर में सियासी बहस तेज है. इसी बीच फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने नई चर्चा छेड़ दी. उन्होंने अपनी फिल्म सरकार के मशहूर डायलॉग का जिक्र करते हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर टिप्पणी की. वर्मा ने लिखा कि, “जिसके पास ताकत है, उसका गलत भी सही हो जाता है,” और इसी सोच के आधार पर उन्होंने ट्रंप को ‘राइट' बताया, क्योंकि उनके पास ‘माइट' यानी शक्ति है.

‘सरकार' के डायलॉग से जोड़ी मौजूदा राजनीति

राम गोपाल वर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा कि पुरानी कहावत “माइट इज राइट” आज भी लागू होती है. उन्होंने ‘सरकार' फिल्म के उस डायलॉग को याद किया जिसमें कहा गया था, “जिसके पास पावर है, उसका रॉंग भी राइट हो जाता है.” यह डायलॉग फिल्म में सिल्वर मनी नाम के किरदार द्वारा बोला गया था. वर्मा ने इसी लाइन को मौजूदा वैश्विक हालात से जोड़ते हुए कहा कि ताकतवर देश अपने फैसलों को सही साबित कर देते हैं. उनके इस बयान को कुछ लोग राजनीतिक टिप्पणी मान रहे हैं तो कुछ इसे फिल्मी अंदाज में कही गई बात बता रहे हैं.

‘सरकार' की कहानी और किरदार

2005 में रिलीज हुई सरकार में अमिताभ बच्चन ने सुभाष नागरे उर्फ ‘सरकार' का किरदार निभाया था, जो मुंबई में समानांतर सत्ता चलाने वाला प्रभावशाली नेता है. फिल्म में अभिषेक बच्चन उनके बेटे शंकर की भूमिका में नजर आए थे. कहानी सत्ता, नैतिकता और परिवार के टकराव पर आधारित थी. यह फिल्म हॉलीवुड क्लासिक द गॉडफादर से प्रेरित मानी जाती है. फिल्म की सफलता के बाद इसके दो सीक्वल भी बने.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव को सोनू सूद का करारा जवाब, दबंग एक्टर ने की 'गलतफहमी' दूर, बोले- मैंने कभी नहीं कहा उसे काम की जरूरत

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जली प्रतिक्रिया

राम गोपाल वर्मा का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. कुछ यूजर्स ने उनके बयान को मौजूदा हालात पर तीखी टिप्पणी बताया, जबकि कुछ ने इसे सिर्फ एक फिल्मी संदर्भ कहा. गौरतलब है कि वर्मा पहले भी राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर राय रखते रहे हैं. इस बार भी उन्होंने फिल्म के डायलॉग के जरिए अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर अपनी सोच जाहिर की है, जिससे चर्चा और तेज हो गई है.

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
M Gopal Varma, Sarkar Movie, Ram Gopal Varma Statement, Ram Gopal Varma Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com