विज्ञापन

किंग से दीपिका-शाहरुख की फोटो लीक होने पर भड़के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद, कहा- 'सरप्राइज खराब मत करो'

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग इस साल दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ एक बार फिर दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं.

किंग से दीपिका-शाहरुख की फोटो लीक होने पर भड़के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद, कहा- 'सरप्राइज खराब मत करो'
वायरल हुई शाहरुख खान की फिल्म King की लीक्ड तस्वीर

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग इस साल दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ एक बार फिर दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं. फिल्म की शूटिंग जारी है. हाल में फिल्म के साउथ अफ्रीका शेड्यूल से कुछ तस्वीरें लीक हुईं, जिनमें दीपिका और शाहरुख एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि वे किसी गाने की शूटिंग कर रहे हैं. इस तस्वीर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया. हालांकि फिल्म के मेकर्स को ये बात अच्छी नहीं लगी और डायरेक्टर ने एक्स पर पोस्ट कर लोगों से अपील की कि वह शूटिंग के दौरान की तस्वीरें सर्कुलेट न करें.

सिद्धार्थ आनंद ने किया पोस्ट

किंग के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘सभी फैंस से रिक्वेस्ट है कि फिल्म के कोई भी लीक्ड तस्वीर या वीडियो को पोस्ट या सर्कुलेट न करें. फिल्म की टीम इसके पीछे बहुत मेहनत कर रही है ताकि पूरी तरह से तैयार होने के बाद इसे आपके सामने प्रेजेंट किया जाए. हमें इस सरप्राइज के बिग स्क्रीन पर आने का इंतजार करना चाहिए.'

Deepika Padukone and SRK from the sets of KING in Cape Town, South Africa
by u/GiveMeSomeSunshine3 in BollyBlindsNGossip

यूजर्स ने की तारीफ

ये तस्वीरें शुक्रवार सुबह सामने आईं, जब एक X यूजर (पहले Twitter) ने इन्हें शेयर करते हुए बताया कि ये सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' के केप टाउन में चल रहे शेड्यूल की हैं. तस्वीरों में दीपिका फ्लोरल-प्रिंट वाले गाउन में सेट पर चलती हुई दिखाई दे रही हैं. शाहरुख ने एक प्रिंटेड शर्ट पहनी है जिसके बटन खुले हुए हैं और उनके बाल 'सॉल्ट-एंड-पेपर' स्टाइल में हैं. दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है.  उनके आस-पास फिल्म के क्रू मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इरफान खान-तब्बू की वो फिल्म, जो बनती तो मचा देती तहलका, क्यों नहीं हो पाई पूरी? बॉर्डर 2 डायरेक्टर ने खोला राज

Reddit पर फैंस ने दोनों एक्टर्स की केमिस्ट्री और उनके लुक्स की खूब तारीफ की. एक यूजर ने कमेंट किया, "यार, ये किसी 'रेनेसां पेंटिंग' जैसा क्यों लग रहा है?" एक और यूजर ने लिखा, "दोनों की स्टाइलिंग बहुत बढ़िया है." फैंस ने 60 की उम्र में भी शाहरुख की जबरदस्त फिटनेस की भी तारीफ की.

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Siddharth Anand, King, Shah Rukh Khan, Deepika Padukone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com