विज्ञापन

दीपिका कक्कड़ ने बीमारी, बच्चा, जिम्मेदारी के बीच खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, नेट वर्थ उड़ा देगी होश

Dipika Kakar Net Worth: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ बीते कुछ समय से अपनी सेहत की वजह से दिक्कतों का सामना करती रही हैं. बीते साल से वह लिवर कैंसर से जूझ रही है.

दीपिका कक्कड़ ने बीमारी, बच्चा, जिम्मेदारी के बीच खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, नेट वर्थ उड़ा देगी होश
कैंसर सर्वाइवर दीपिका कक्कड़ चला रही करोड़ों का बिजनेस

Dipika Kakar Net Worth: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ बीते कुछ समय से अपनी सेहत की वजह से दिक्कतों का सामना करती रही हैं. बीते साल से वह लिवर कैंसर से जूझ रही है. उनकी सर्जरी हुई लेकिन हाल में उन्होंने बताया कि उनके लिवर में फिर से सिस्ट पाया गया है. हालांकि इन मुश्किल हालातों का दीपिका पूरी तरह डट कर सामना कर रही हैं. वह न सिर्फ अपने परिवार और बच्चे का ख्याल रख रही हैं. साथ ही साथ वह अपना बिजनेस और यूट्यूब व्लॉग भी चलाती हैं.

इन शो ने दी पहचान और जीवनसाथी

दीपिका कक्कड़ ने 'नीर भरे तेरे नैना देवी' शो से टीवी पर अपना डेब्यू किया था. लेकिन उन्हें असली पहचान मिली 2011 में आए टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' से. इस सीरियल में सिमर का किरदार निभाकर दीपिका घर-घर में मशहूर हो गईं. ये शो 6 सालों तक चला और इसी शो ने दीपिका को अपना जीवन भर का साथी दे दिया. शो में प्रेम का किरदार निभाने वाले शोएब इब्राहिम से दीपिका ने फरवरी, 2018 में शादी कर ली. शो में शोएब ने दीपिका के पति का किरदार निभाया था और अब वह असल में उनके पति हैं.

इस शो के अलावा दीपिका 'बिग बॉस 12' की विनर भी रहीं और इससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली. हालांकि शोएब से शादी कर अपना धर्म बदलने की वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया. लेकिन दीपिका और शोएब को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा.

चला रही सक्सेसफुल बिजनेस

दीपिका ने अपने ननद सबा इब्राहिम के कहने पर अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और इसे दर्शकों से बेहद प्यार मिला. दीपिका के चैनल पर 4 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. लेकिन दीपिका यहीं नहीं थमी. उन्होंने दो साल पहले अपना एक क्लोदिंग ब्रांड भी लॉन्च किया. उनके क्लोदिंग ब्रांड का नाम Label DKI है. शुरुआत में इस ब्रांड के कपड़े काफी महंगे थे, जो आम लोगों की पहुंच से दूर थे. इसे लेकर दीपिका को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया.

यह भी पढ़ें: जब इरफान खान ने शिक्षा व्यवस्था पर कसा था तंज, ‘हिंदी मीडियम' के 9 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया वीडियो

बाद में उन्होंने भूल को सुधारते हुए कीमतों को कम किया. अब उनका ये बिजनेस खूब फल-फूल रहा है. दीपिका अब अपना यूट्यूब चैनल, अपना क्लोदिंग ब्रांड और अपना बच्चा तीनों ही बखूबी संभाल रह हैं. बात करें नेट वर्थ की तो दीपिका की नेट वर्थ 35 से 40 करोड़ रुपए है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com