विज्ञापन

आम्रपाली पिए बीड़ी, निरहुआ खाए पान, मियां-बीवी की नोकझोंक वाला भोजपुरी गाना, यूट्यूब पर लाया तूफान

आम्रपाली दुबे और दिनेश यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक हिट गाने और फिल्में दी हैं. लेकिन उनका एक गाना ऐसा है जिसमें पति का पान और पत्नी की बीड़ी बनती है लड़ाई की वजह और उनकी नोकझोंक वाले अंदाज ने गाने को वायरल कर दिया.

आम्रपाली पिए बीड़ी, निरहुआ खाए पान, मियां-बीवी की नोकझोंक वाला भोजपुरी गाना, यूट्यूब पर लाया तूफान
आम्रपाली पिए बीड़ी, निरहुआ खाए पान, मियां-बीवीं की नोकझोंक वाला भोजपुरी गाना
YouTube
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा में कुछ जोड़ियां ऐसी हैं, जिनकी ऑनलाइन केमिस्ट्री पर्दों पर दर्शकों को हमेशा पसंद आती है. ऐसी ही एक जोड़ी है दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की. ये दोनों जब भी एक साथ पर्दे पर आते हैं, तो एक अलग ही रंग जम जाता है. इस बार दोनों अपने एक मजेदार भोजपुरी गाने को लेकर आए हैं. जिसमें मियां-बीवी के बीच की नोकझोंक को दिखाया गया है. गाने का नाम 'बीड़ी' है, इस गाने में आम्रपाली बीड़ी पीती नजर आती हैं, तो निरहुआ को पान खाने का शौक है. दोनों की ये आदतें ही उनके बीच झगड़े की वजह बनती है. उन दोनों की ये नोकझोंक और तानों को मजेदार अंदाज में पेश किया गया है. आइए जानते हैं इस खास गाने के बारे में.

बीड़ी पीने पर पत्नी ने जलाई साड़ी, पति को पान खाने पर मिला ताना

इस गाने में आम्रपाली दुबे और निरहुआ पति-पत्नी के किरदार में नजर आते हैं. गाने के वीडियो में निरहुआ पान खाकर अपना कुर्ता गंदा कर लेते हैं, जिस पर आम्रपाली उन पर गुस्सा करती हैं और तानें देती हैं.  वहीं आम्रपाली को बीड़ी पीने का शौक है, लेकिन वो इस चक्कर में अपनी साड़ी जला लेती है. गाने में उन दोनों की इन्हीं तरह की आदतों पर दोनों एक-दूसरे की आदतों पर सवाल उठाते हैं. गाने में दोनों की तकरार और बातचीत का देसी अंदाज खूब मनोरंजन करता है.

ये भी पढ़ें: Amrapali Dubey TV Serial: टीवी सीरियल में अनाथ लड़की बनी थीं आम्रपाली दुबे, अलका याज्ञनिक के इस गाने ने दिलाई पहचान

निरहुआ और आम्रपाली ने खुद दी है गाने को आवाज

गाने का वीडियो बहुत ही मजेदार है. वहीं गाने 'बीड़ी' को दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने खुद गाया है. इस गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत तैयार किया है आशीष वर्मा ने. गाने का डायरेक्शन बिभांशु तिवारी ने किया है और कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है. गाने के वीडियो को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन (GMJ) के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. गाने को सुनने में तो मजा आता ही है, लेकिन इसके वीडियो में दोनों कलाकारों की अदाकारी और मजेदार एक्सप्रेशन इसकी कहानी को और दिलचस्प बनाते हैं. 

बिहार के लोकगीतों वाला अंदाज, यूट्यूब पर मिले लाखों व्यूज

इस गाने को खास बनाता है इसका संगीत. गाने में बिहार के लोकगीतों की झलक देखने और सुनने को मिलती है. गाने का अंदाज भले ही नया हो, लेकिन इसकी धुन और बोल में पुराने भोजपुरी गानों का देसीपन झलकता है. यही वजह है कि ये गाना सिर्फ भोजपुरी संगीत पसंद करने वालों को ही नहीं बल्कि बाकी दर्शकों को भी पसंद आ रहा है. खासकर वो लोग इस गाने से रिलेट कर पाएंगे जिनके पति पान खाकर अपने कपड़े गंदे कर लेते हैं और पत्नियों को कपड़े धुलकर उन दागों को निकालना होता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirhua Amrapali Dubey, Nirhua Amarapali Chhath Song 2025, Dinesh Lal Yadav Songs, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com