विज्ञापन
This Article is From May 05, 2022

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की भोजपुरी फिल्म 'लल्लू की लैला' का यूट्यूब पर तूफान, व्यूज चार करोड़ के पार

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्म 'लल्लू की लैला' को 1 माह के अंदर 46 मिलियन यानी कि 4 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया.

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की भोजपुरी फिल्म 'लल्लू की लैला' का यूट्यूब पर तूफान, व्यूज चार करोड़ के पार
आम्रपाली दुबे की फिल्म 'लल्लू की लैला' का यूट्यूब पर वायरल
नई दिल्ली:

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और एक्टर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ हिंदुस्तानी' की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक है. उन्होंने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं. दोनों जिस भी फिल्म में साथ काम करते हैं वो हिट हो जाती है. पिछले महीने वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स चैनल के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘लल्लू की लैला' को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जिसे 1 माह के अंदर ही 46 मिलियन यानी कि 4 करोड़ 60 लाख 83 हजार 863 से ज्यादा बार यूट्यूब पर फ़िल्म को देखा.  साथ इसे 4 लाख से ज्यादा लाइक भी मिल चुके हैं. यूट्यूब पर इस फिल्म के लिए लोगों का पागलपन देखने को मिल रहा है और यह फिल्म धमाकेदार रिकॉर्ड बना रही है. 

 भोजपुरी कलाकारों की जोड़ियों में दर्शकों को आम्रपाली और दिनेश की जोड़ी कुछ ज्यादा ही पसंद है. इसका नतीजा है कि इनकी रिलीज हुई फिल्म 'लल्लू की लैला' को प्रति दिन 1.5  मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं.

निरहुआ और आम्रपाली दोनों की केमिस्ट्री जितनी अच्छी स्क्रीन पर नजर आती है उतनी ही लाजवाब रियल लाइफ में है. इनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री देख कईं बार इनके रिलेशनशिप में होने की खबरे सामने आती हैं. लेकिन दोनों ही एक्टर्स इस बात पर चुप्पी साधे हुए हैं. इन दोनों एक्टर्स की जोड़ी की एक और खास बात यह है कि एक्ट्रेस आम्रपाली ने अपनी पहली फिल्म की शुरुआत निरहुआ की फिल्म से ही की थी. यह साथ में 30 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं.

इस फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं और निर्देशक सुशील कुमार उपाध्याय हैं. फिल्म के सह-निर्माता सुशील सिंह और प्रकाश जैस हैं. फिल्म के मुख्य कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, यामिनी सिंह, कनक पांडेय, सुशील सिंह, संजय पांडेय और प्रकाश जैस हैं.

ये भी देखें : Met Gala 2022: मेट गाला में नताशा पूनावाला का दिखा स्टाइलिश अंदाज

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrapali Dubey, Amrapali Dubey 5 Dance Video, Amrapali Dubey Age, Amrapali Dubey And Nirahua, Amrapali Dubey And Nirahua Romantic Dance Video Viral, Amrapali Dubey Upcoming Film, Dinesh Lal Yadav, Dinesh Lal Yadav Instagram, Dinesh Lal Yadav Latest Song, Dinesh Lal Yadav New Film, Dinesh Lal Yadav Nirahua, Dinesh Lal Yadav Nirahua Bhojpuri, Dinesh Lal Yadav Nirahua Amrapali Dubey, Dinesh Lal Yadav Song, Dinesh Lal Yadav Nirhua, Dinesh Lal Yadav Upcoming Film, Dinesh Lal Yadav Video Bhojpuri Web Series, Bhojpuri Film Lallu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com