विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2018

दिलजीत दोसांझ ने 'जिंद माही...' से मचाया धमाल, यूट्यूब पर 70 लाख बार देखा गया Video

एक्टर दिलजीत दोसांझ न सिर्फ पंजाबी बल्कि बॉलीवुड के भी अव्वल दर्जे के परफॉर्मर हैं. उनकी पॉप्युलैरिटी की कोई सीमा नहीं है.

दिलजीत दोसांझ ने 'जिंद माही...' से मचाया धमाल, यूट्यूब पर 70 लाख बार देखा गया Video
दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh)
  • दिलजीत दोसांझ का नया गाना हिट
  • बनिता संधू भी आईं नजर
  • 48 घंटे में 70 लाख बार देखा गया Video
नई दिल्ली: एक्टर दिलजीत दोसांझ न सिर्फ पंजाबी बल्कि बॉलीवुड के भी अव्वल दर्जे के परफॉर्मर हैं. उनकी पॉप्युलैरिटी की कोई सीमा नहीं है. हर बार यह एक्टर-सिंगर दिलजीत किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करते हैं और उसे लोकप्रिय बना देते हैं. उन्होंने कुछ अनमोल गाने दिए हैं, जिनमें उनके लास्ट सिंगल 'एल सुएनो' सहित उनके सबसे यादगार लव सॉन्ग 'डू यू नो', 'पुत्त जाट दा' और कई अन्य गाने शामिल हैं. 2018 में दिलजीत एक बार फिर वापस आए हैं, और इस साल के आखिर में एक और यादगार प्रेम गीत दे रहे हैं. 'जिंद माही' टाइटल वाला यह गीत परफेक्ट रोमांस के लिए एक आदर्श गीत है और इस वीडियो में अक्टूबर फेम की बनिता संधू भी उनके साथ नजर आईं. 

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मोहम्मद अजीज का निधन, रेस्टोरेंट में गाकर शुरू किया था करियर

वीडियो की शूटिंग इस साल की शुरुआत में लंदन में हुई है और इसमें म्यूजिक मन्नी संधू ने दिया है. 25 नवंबर को रिलीज हुए इस वीडियो को अभी तक 72 लाख बार देखा जा चुका है. इस गाने के बारे में बताते हुए दिलजीत ने कहा, ''इस नए गाने को लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूं और मुझे पूरी उम्मीद है कि लोग और मेरे फैन को यह सॉन्ग भी पिछले सभी सॉन्ग की तरह ही पसंद आएगा. मैं काफी खुशकिस्मत हूं कि मेरे गानों को लोगों ने इतना प्यार दिया है और 'जिंद माही' बेहद खास प्रेम गीत है.''

देखें Video-


ऋतिक रोशन ने कर ही दिया खुलासा, एक्स वाइफ सुजैन खान के लिए कह डाली ये बात

दिलजीत ने आगे कहा, ''इस सॉन्ग पर काम कर रही पूरी टीम काफी टैलेंटेड है और इसके वीडियो की शूटिंग लंदन में की गई है. इस वीडियो का हिस्सा बनने के लिए मैं बनिता का शुक्रगुजार हूं. वह काफी टैलेंटेड गर्ल है और वह इस गाने के लिए पूरी तरह से फिट बैठती है.''

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diljit Dosanjh, Banita Sandhu, Jind Mahi Punjabi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com