विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2018

बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, ट्रेजेडी किंग को हुआ है निमोनिया

बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 95 दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को निमोनिया की शिकायत बताई गई है.

बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, ट्रेजेडी किंग को हुआ है निमोनिया
बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार ट्रेजेडी किंग के नाम से भी मशहूर हैं
  • 95 साल के हैं दिलीप कुमार
  • निमोनिया की है शिकायत
  • कुछ दिन पहले भी हुए थे बीमार
नई दिल्ली: बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 95 दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को निमोनिया की शिकायत बताई गई है, और अस्पताल में इसका इलाज चल रहा है. 'मुगल-ए-आजम', 'शक्ति', 'राम और श्याम' तथा 'सौदागर' जैसी सुपरहिट फिल्में में नजर आ चुके दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने ट्विटर के माध्यम से उनके स्वास्थ्य जानकारी दी है. पिछले कुछ समय से दिलीप कुमार को खराब स्वास्थ्य की वजह से कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है.

 
फारूकी ने सोमवार को ट्वीट किया, "आपको सूचित करना चाहते हैं कि दिलीप कुमार को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें फिर से निमोनिया हो गया है, जिसका इलाज किया जा रहा है. उनके लिए प्रार्थना. आपको ट्विटर पर जानकारी देते रहेंगे." पिछले हफ्ते भी दिलीप कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का जन्म 11, दिसंबर, 1922 को हुआ. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1944 में 'ज्वार भाटा' फिल्म से की थी. लगभग छह दशक के अपने करियर में दिलीप कुमार ने 65 फिल्में की हैं. दिलीप कुमार को ट्रेजेडी किंग और फर्स्ट खान भी कहा जाता है. दिलीप कुमार ने 1966 में सायरा बानो से शादी की थी. दिलीप कुमार दादा साहेब फाल्के पुरस्कार समेत पद्म विभूषण और पद्म भूषण दोनों से ही सम्मानित हैं. 

(इनपुटः IANS)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dilip Kumar Pneumonia, Dilip Kumar Hospitalized
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com