बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को रविवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में परेशानी हो रही थी. इसी कारण रविवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) ने यह जानकारी दी है.
Veteran actor Dilip Kumar has been admitted to PD Hinduja Hospital in Mumbai. He was having breathing issues since past few days, says his wife Saira Banu pic.twitter.com/eNn4hfhELL
— ANI (@ANI) June 6, 2021
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
दिलीप कुमार (Dilip Kumar) फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज चल रहा है. एक्टर को सुबर करीब साढ़े आठ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया. दिलीप कुमार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए पिछले महीने में भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी.
बता दें कि पिछले साल दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के दो छोटे भाइयों असलम खान (88) और एहसान खान (90) का कोविड-19 के कारण निधन हो गया था. बता दें कि दिलीप कुमार ने साल 1944 में ज्वार भाटा के जरिए बड़े पर्दे पर अपने करियर शुरुआत की. दिग्गज एक्टर को मुगल ए आजम, देवदास, नया दौर, राम और श्याम जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग के लिए याद किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं