Dial1975 ott release date out: अगर आप भी पर्दे पर कड़क, रियलिस्टिक और सांसें थमा देने वाले थ्रिलर देखने के शौकीन हैं, तो कल यानी 21 अगस्त का दिन कैलेंडर में मार्क कर लीजिए. क्योंकि स्पेस में कल एमरजेंसी लगने वाली है. जो आपको इतिहास के पन्नों में समेटे उस दौर में ले जाएगी, जहां फुसफुसाकर बोलना भी जुर्म माना जाता था. बात हो रही है कल यानी 21 अगस्त को थ्रिलर फिल्म 'Dial 1975' की, जो कल Waves OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है.
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टार कास्ट है. जब भी के के मेनन स्क्रीन पर आते हैं, एक्टिंग का लेवल अपने आप बढ़ जाता है. उनके साथ एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी और प्रवेश राणा नजर आएंगे. कीर्ति ने पिंक, इंदु सरकार सहित कई बेहतरीन फिल्में दी है. जिसमें उनकी गंभीर अदाकारी का लोहा इंडस्ट्री मानती चली आ रही है.
क्या है फिल्म की कहानी?
1975 का साल था, जब देश में इमरजेंसी लग गई थी. बोलने की आजादी पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया था और आम आदमी अपनी बात कहने से भी डरता था. यह फिक्शन-थ्रिलर कहानी उस जमाने की पॉलिटिक्स और डर के बीच बुनी गई है. कहानी एक सीक्रेट डिवाइस और 'इंडिया के पहले वायरलेस फोन' (प्रोटोटाइप) के आस-पास घूमती है.
हर पल रोमांच और तनाव से बांधे रखती है 'Dial 1975'
'Dial 1975' एक रोमांचक थ्रिलर है, जिसे फिल्ममेकर जोड़ी नवनीत बहल और विभु कश्यप ने निर्देशित किया है. फिल्म का निर्माण राणाक्ष राणा, निरंजन दास और कबीर लवी ने किया है, जबकि शम्सी अब्बास रजवी और मेघा राणा ने क्रिएटिव डायरेक्शन की कमान संभाली है. समय के खिलाफ दौड़ती यह कहानी दर्शकों को हर पल रोमांच और तनाव से बांधे रखती है। सोम चव्हाण की सटीक एडिटिंग, मोसेस क्रिस्टोफर का दमदार बैकग्राउंड स्कोर और दानी सालो की शानदार सिनेमैटोग्राफी फिल्म के सस्पेंस और माहौल को एक अलग ही ऊंचाई पर ले जाते हैं.
आपके लिए और भी
भोजपुरी बवाल में पहली पत्नी को याद कर रो पड़े पवन सिंह, बोले- उस दिन लगा पूरी दुनिया खत्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं