विज्ञापन

Dhurandhar OTT: सिनेमाघरों के बाद अब एक महीने से नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है धुरंधर, चौथे हफ्ते मिले इतने मिलियन व्यूज

Dhurandhar OTT: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने नेटफ्लिक्स पर कमाल कर दिया है. चौथे हफ्ते में भी यह फिल्म दर्शकों के बीच धमाल मचा रही है और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.

Dhurandhar OTT: सिनेमाघरों के बाद अब एक महीने से नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है धुरंधर, चौथे हफ्ते मिले इतने मिलियन व्यूज
Dhurandhar OTT: सिनेमाघरों के बाद अब एक महीने से नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है धुरंधर

Dhurandhar OTT: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने नेटफ्लिक्स पर कमाल कर दिया है. चौथे हफ्ते में भी यह फिल्म दर्शकों के बीच धमाल मचा रही है और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. यह जासूसी थ्रिलर फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 30 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर आई. चार हफ्तों में इसने कुल 20.7 मिलियन व्यूज और 66.3 मिलियन व्यूइंग आवर्स हासिल कर लिए हैं. चौथे हफ्ते में ही इसे 2 मिलियन व्यूज और 6.7 मिलियन व्यूइंग आवर्स मिले, जिससे यह ग्लोबल टॉप 10 नॉन-इंग्लिश फिल्मों में 8वें नंबर पर पहुंच गई.

इन देशों में छाई धुरंधर

भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, ओमान और मालदीव में यह टॉप पर ट्रेंड कर रही है. कई अन्य देशों जैसे बहरीन, कुवैत, श्रीलंका, मलेशिया, कतर, यूएई, मॉरीशस और नाइजीरिया में भी टॉप 10 में शामिल है. 2024 से अब तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सभी भारतीय फिल्मों में धुरंधर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है. इसने विजय सेतुपति की 'महाराजा' (19.7 मिलियन व्यूज), 'लकी भास्कर' (19.4 मिलियन), 'क्रू' (17.9 मिलियन) और 'लापता लेडीज' जैसी हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. रणबीर कपूर की 'एनिमल' को भी यह पार कर चुकी है.

धुरंधर के बारे में

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर हैं और इसमें अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार भी हैं. कहानी एक अंडरकवर एजेंट की है, जो कराची के अंडरवर्ल्ड में घुसकर बड़े गिरोह को तोड़ने की कोशिश करता है. रणवीर सिंह की जबरदस्त एक्टिंग और फिल्म की रोमांचक कहानी ने दर्शकों को खूब पसंद आया. थिएटर में पहले ही यह ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी थी और अब ओटीटी पर भी ग्लोबल फेनॉमेनन बन गई है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com