विज्ञापन

Highest Grossing Hindi Film: धुरंधर-दंगल नहीं ये है बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म! सालों बाद भी नहीं कोई मुकाबला

Highest Grossing Hindi Film: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हों, लेकिन अब भी वो दो फिल्मों से पीछे हैं. जानें कौन सी हैं वो फिल्में.

Highest Grossing Hindi Film: धुरंधर-दंगल नहीं ये है बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म! सालों बाद भी नहीं कोई मुकाबला
Highest Grossing Hindi Film: धुरंधर-दंगल नहीं ये है बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म
नई दिल्ली:

Highest Grossing Hindi Film: इन दिनों थिएटर्स से सोशल मीडिया तक सिर्फ एक ही फिल्म का डंका बज रहा है और वो है आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर (Dhurandhar)'. बॉक्स पर ‘धुरंधर' के दोनों पार्ट अब तक कई सुपरहिट फिल्मों पीछे छोड़ चुके हैं जिनमें पुष्पा से लेकर बाहुबली तक शामिल हैं. लेकिन एक पुरानी फिल्म है जिसका रिकॉर्ड ‘धुरंधर' के दोनों पार्ट मिलकर भी नहीं तोड़ पाए हैं, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सालों बाद भी कब्जा जमा रखा है.

‘दंगल', ‘धुरंधर' नहीं तो फिर कौन?  

Latest and Breaking News on NDTV

लेटेस्ट फिल्मों की रिलीज के अभी तक के आंकड़ों की बात करें तो ‘दंगल' को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म माना जाता है. जब यह 2016 में रिलीज हुई थी तब दुनियाभर में इसने ₹700 करोड़ से ज्यादा कमाए थे. इसके एक साल बाद चीन और हॉन्ग कॉन्ग में इसने ₹1300 करोड़ और कमाए. इस तरह फिल्म ने दुनियाभर में कुल ₹2070 करोड़ की कमाई की. लेकिन कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जिन्हें आज की महंगाई के हिसाब से देखा जाए तो, उन्होंने धुरंधर से भी ज्यादा कमाई की है.

ये भी पढ़ें- रेमो डिसूजा ने 15 साल की उम्र में किया था धर्म परिवर्तन, बन गए क्रिश्चियन, बताया- घर में रखा है शिवलिंग

दंगल की कमाई को 2026 के हिसाब से एडजस्ट करें तो इसकी दुनिया भर की कुल कमाई बढ़कर ₹2850 करोड़ हो जाती है. फिर भी ये इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ जाती है क्योंकि दूसरे नंबर पर है 'शोले'. बॉलीवुड की सदाबहार क्लासिक फिल्म जिसे सबसे ज्यादा लोगों ने देखा है. 1975-80 में जब ‘शोले' पहली बार रिलीज हुई थी तब इसने ₹30 करोड़ कमाए थे. इसके अलावा पिछले कुछ सालों में जब इसे दोबारा रिलीज किया गया तो इसने कुछ करोड़ और कमाए. इस तरह 2026 के हिसाब से देखें तो इसकी कुल कमाई ₹3000 करोड़ हो जाती है.

इस फिल्म ने कर रखा है कब्जा

Latest and Breaking News on NDTV

कमाई के मामले में शोले और दंगल अब भी दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं, क्योंकि पहले नंबर पर सालों बाद भी 'मुगल-ए-आजम' ने पैर पसारे हुए हैं. अब तक बनी सबसे महंगी भारतीय फिल्म. इस फिल्म ने 1960 में ₹11 करोड़ कमाए थे. अगर उस वक्त 11 करोड़ रुपए को 2026 की महंगाई के हिसाब से लगाएं तो फिल्म की कमाई ₹3900 करोड़ होगी जो आज के जमाने की कोई फिल्म अभी तक नहीं कमा पाई है. 

ये भी पढ़ें- मां हिंदू, पापा मुस्लिम, फिर भी दूसरे धर्म में शादी नहीं करना चाहती ये टीवी एक्ट्रेस, कहा- ना तो प्यार कर पाऊंगी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com