विज्ञापन

धर्मेंद्र के साथ काम करना था आसान, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा, कहा- वह सेट पर रो पड़ते थे

केसी बोकाड़िया ने हाल में एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान बताया कि धर्मेंद्र केवल शरीर से ही-मैन थे लेकिन मन से वह बेहद कोमल थे और प्रोड्यूसर्स की मुश्किलों को समझते थे.

धर्मेंद्र के साथ काम करना था आसान, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा, कहा- वह सेट पर रो पड़ते थे
केसी बोकाडिया ने धर्मेंद्र के बारे में कही ये बात
नई दिल्ली:

धर्मेंद्र को बॉलीवुड का ही-मैन कहा जाता है. उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है और अपनी अमिट पहचान बनाई हैं. हालांकि भले उनकी छवि ही-मैन वाली रही है लेकिन वह दिल से बेहद नर्म थे. फिल्ममेकर किस्तुर चंद बोकाडिया उर्फ KC बोकाडिया ने धर्मेंद्र के साथ दर्जन भर फिल्में की हैं. केसी बोकाड़िया ने हाल में एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान बताया कि धर्मेंद्र केवल शरीर से ही-मैन थे लेकिन मन से वह बेहद कोमल थे और प्रोड्यूसर्स की मुश्किलों को समझते थे.

धर्मेंद्र ने प्रोड्यूसर को कभी नहीं किया परेशान

छह दशकों से भी ज्यादा लंबे अपने करियर में धर्मेंद्र ने फिल्म प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया. जब एक्टर, प्रोड्यूसर बनते हैं, तो बजट मैनेजमेंट को लेकर उनकी समझ अक्सर और भी स्पष्ट हो जाती है. अपने बैनर 'विजेता फिल्म्स' के तहत, धर्मेंद्र ने लगभग एक दर्जन फिल्मों का निर्माण किया. लेकिन निर्माता बनने से पहले भी, धर्मेंद्र ने कभी भी अपने प्रोड्यूसर्स को परेशान नहीं किया. केसी बोकाडिया ने भी इस बात पर सहमति जताई. बोकाडिया ने धर्मेंद्र के साथ लगभग दस फिल्मों में काम किया है.

ये भी पढ़ें- बिना ट्रेलर के 5 जून को हुई रिलीज, पेद्दी, है जवानी तो इश्क होना है और बंदर पर पड़ी भारी, दो दिन में वसूला बजट

‘दिल के बेहद नेक थे धर्मेंद्र'

केसी बोकाडिया ने कहा कि धर्मेंद्र एक ऐसे इंसान थे जो फिल्म के सेट पर कभी भी ऐशो-आराम के बारे में नहीं सोचते थे. उनके साथ काम करना बहुत ही आसान था. उन्होंने आगे कहा, ‘इंडस्ट्री में धर्मेंद्र साहब जैसे लोग बहुत कम हैं. मैंने उनके साथ कई फिल्में की हैं. धर्मेंद्र साहब बहुत ही दयालु और मिलनसार इंसान थे, जिनका दिल बहुत बड़ा था. उन्होंने कभी भी किसी प्रोड्यूसर को पैसे या ऐशो-आराम को लेकर परेशान नहीं किया. उन्हें जहां भी रखा जाता था, वे वहीं खुश रहते थे'.

‘इमोशनल थे धर्मेंद्र'

केसी बोकाडिया ने कहा कि वह खाली बॉडी से हीमैन थे, दर्द से रोते थे वो. वह अपनी भावनाओं को छिपाते नहीं थे न ही दिखावा करते थे. वह बहुत इमोशनल थे. उन्होंने आगे कहा कि, वह प्रोड्यूसर्स को न तो परेशान करते थे और न ही उन्हें परेशान देख सकते थे. उन्होंने मुझसे कभी स्टोरी के बारे में भी नहीं पूछा. बस वो कहते बोकाडिया साब कह रहे हैं तो मैं फिल्म करूंगा.'

ये भी पढे़ं- रणवीर सिंह के कपड़ों का मजाक उड़ाने वालों में से थीं एक्ट्रेस मधु, कहा- लोग हंसते हैं तो हम खुद को बदल देते हैं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra, KC Bokadia, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com