साउथ की फिल्में बॉलीवुड पर भारी पड़ती हैं. लेकिन हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला. जब 4 जून को रिलीज हुई राम चरण की पैन इंडिया फिल्म पेद्दी और 5 जून को वरुण धवन की बॉलीवुड फिल्म है जवानी तो इश्क होना है और बॉबी देओल की फिल्म बंदर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. लेकिन साउथ की एक फिल्म, जिसका ना ट्रेलर रिलीज किया गया और ना ही कोई सुपरस्टार फिल्म में नजर आया. फिर भी इस फिल्म ने केवल दो दिन में बजट की कमाई को वसूल लिया और अब प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है. यह फिल्म है मॉलीवुड टाइम्स, जो इन दिनों चर्चा में हैं.
मॉलीवुड टाइम्स ने दो दिन में वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन 2.09 करोड़ का भारत में ग्रॉस कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया. जबकि नेट कलेक्शन 1.80 करोड़ था. वहीं दूसरे दिन ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा 2.22 रहा, जिसमें नेट कलेक्शन 1.90 करोड़ तक पहुंचा. इसके बाद भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 4.3 करोड़ हो गया है. जबकि नेट कलेक्शन 3.70 करोड़ तक पहुंचा है. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो 4 करोड़ के बजट में फिल्म का निर्माण किया गया है.
ये भी पढे़ं- दूरदर्शन के दर्शकों ने बनाया एक्टर को परमानेंट, जिसका शक्तिमान में था 4 एपिसोड का रोल, बोला- वह एपिसोड हिट था
मलयालम फिल्म है मॉलीवुड टाइम्स
Defining Mollywood! 🧨
— Sony Music South India (@SonyMusicSouth) May 26, 2026
3 MILLION VIEWS for the gripping #MollywoodTimes teaser 🎬
Watch now ⭐️
➡️ https://t.co/IPi3fX2xo2 pic.twitter.com/Fc9O4kQqjn
मॉलीवुड टाइम्स मलयालम भाषा की साइकोलॉजिकल डार्क कॉमेडी फिल्म है, जो 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म को अभिनव सुंदर नायक ने डायरेक्ट किया है और रामू सुनील ने लिखा है. फिल्म में नसलीन, रोशन शनावास, संगीत प्रताप और शरफ यू धीन अहम किरदार में हैं. कहानी एक फिल्म मेकर बनने का सपना देखने वाले लड़के की है, जो चाहता है कि उसकी डेब्यू फिल्म हमेशा के लिए याद रहे. लेकिन इस रास्ते पर उसकी जिंदगी में मुश्किलें आती हैं. फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला है. जबकि बेसिल जोसेफ का सुपरस्टार स्वरूप का कैमियो भी देखने को मिला है.
बिना ट्रेलर के रिलीज हुई मॉलीवुड टाइम्स
No pre release trailer for Mollywood Times. Watch the film without knowing too much about it. If possible, don't even watch the teaser. https://t.co/Q7WNCpVcJr
— Abhinav Sunder Nayak (@abhinavsnayak) June 3, 2026
5 जून को रिलीज हुई मॉलीवुड टाइम्स के बारे में आप सोच रहे हैं कि फैंस ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म देखने पहुंचे थे तो आप गलत हैं. एक्स पर चर्चा शुरू हुई कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होता तो फिल्म को बूस्ट मिलता, जिस पर डायरेक्टर अभिनव ने रिएक्शन देते हुए लिखा, मॉलीवुड टाइम्स का कोई प्री रिलीज ट्रेलर नहीं होगा. अगर हो सके तो टीजर भी ना देखें. इसने लोगों का ध्यान खींचा.
पेद्दी, है जवानी तो इश्क होना है और बंदर पर भारी मॉलीवुड टाइम्स
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 4 जून को रिलीज हुई राम चरण-जान्हवी कपूर स्टारर पेद्दी का बजट 300 से 350 करोड़ का बताया जा रहा है, जिसने 3 दिनों में 190 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. जबकि भारत में नेट कलेक्शन 129 करोड़ तक पहुंचा है. 5 जून को रिलीज हुई डेविड धवन द्वारा निर्देशित वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की रोमांटिक कॉमेडी है जवानी तो इश्क होना है का बजट 50 से 95 करोड़ के बीच का है. जबकि दो दिन में फिल्म ने 14 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. वहीं अनुराग कश्यप की बॉबी देओल स्टारर क्राइम थ्रिलर बंदर का बजट 60 करोड़ का बताया जा रहा है. जबकि 1.5 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल कर लिया है.
ये भी पढे़ं- एकता कपूर का करोड़ों में हैं नेटवर्थ, कहलाती हैं टीवी की शोमैन, तीन दशक से करती हैं राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं