विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2021

धनाश्री वर्मा ने तमिल सॉन्ग पर जोरदार डांस से मचाया धमाल, खूब देखा जा रहा Video

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का फिर से यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

धनाश्री वर्मा ने तमिल सॉन्ग पर जोरदार डांस से मचाया धमाल, खूब देखा जा रहा Video
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का नया धमाका
  • धनाश्री वर्मा ने शेयर किया वीडियो
  • तमिल सॉन्ग पर किया जोरदार डांस
  • वायरल हुआ धनाश्री वर्मा का वीडियो
नई दिल्ली:

मशहूर डांसर और यूट्यूबर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) अपने डांसिंग स्टाइल से लोगों को दीवाना बना लेते हैं. थोड़े दिनों के अंतराल पर धनाश्री वर्मा अपने डांस वीडियो शेयर करती हैं. धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो तमिल सॉन्ग (Tamil Song) पर जबरदस्त डांस कर रही हैं. धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma Dance Video) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा की तरह खूब धमाल मचा रहा है.

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर फैन्स के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. धनाश्री वर्मा ने वैसे भी डांस से नया मुकाम हासिल किया है. कभी वो म्यूजिक वीडियो में नजर आती हैं तो कभी क्रिकेटरों संग डांस वीडियो शेयर करती हैं. उनका हर अंदाज फैन्स को भाता है. 

धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) को इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वहीं यू-ट्यूब पर भी उनके सब्सक्राइबर की संख्या 25 लाख से ज्यादा हो चुके हैं. धनाश्री वर्मा का हाल ही में 'ओये होये होये' सॉन्ग रिलीज हुआ है. गाने में धनाश्री और जस्सी गिल की केमिस्ट्री देखने लायक है. बता दें कि धनाश्री पेशे से एक डॉक्टर हैं, लेकिन डांस के जरिए भी उन्होंने अपनी जबरदस्त पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Dance, Dhanashree Verma Dance Video, Dhanashree Dance Video, Dhanashree Verma Latest Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com