विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2020

युजवेंद्र चहल की मंगेतर Dhanashree Verma ने गुरु रंधावा संग 'स्लोली-स्लोली' पर किया जोरदार डांस- देखें Video

स वीडियो में मशहूर यूट्यूबर और डांसर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma Dance) सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ स्लोली-स्लोली (Slowly Slowly) गाने पर डांस कर रही हैं.

युजवेंद्र चहल की मंगेतर Dhanashree Verma ने गुरु रंधावा संग 'स्लोली-स्लोली' पर किया जोरदार डांस- देखें Video
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) और गुरु रंधावा (Guru Randhawa) का धमाल
नई दिल्ली:

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) इन दिनों अपने डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं. उनके वीडियो आए दिन वायरल हो रहे हैं. धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का फिर से एक डांस वीडियो सामने आया है, जो खूब ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में मशहूर यूट्यूबर और डांसर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma Dance) सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ स्लोली-स्लोली (Slowly Slowly) गाने पर डांस कर रही हैं.

मलाइका अरोड़ा ने 'छैया छैया' गाने पर फिर मचाया धमाल, Video में टेरेंस लेविस के साथ यूं थिरकीं एक्ट्रेस

वीडियो में देखा जा सकता है कि धनाश्री (Dhanashree Verma) और गुरु रंधावा (Guru Randhawa) किस तरह डांस से धमाल मचा रहे हैं. वीडियो को धनाश्री वर्मा के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma Video) के इस नए डांस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) यूं तो पेशे से एक डॉक्टर हैं लेकिन उन्होंने डांसर के तौर पर एक अलग पहचान बनाई है. युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा की मंगनी की फोटो जब से सोशल मीडिया पर वायरल हुई है तब से धनाश्री के डांस वीडियो और फोटो आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर होते रहते हैं. हाल ही में धनाश्री का एक डांस वीडियो ने खूब धमाल मचाया था.

सोनू सूद ने परिवार के साथ किया गणपति विसर्जन, श्रद्धा में डूबे नजर आए एक्टर- देखें Photos और Videos

वहीं बात करें गुरु रंधावा (Guru Randhawa) की तो उन्होंने 'हाई रैटिड गबरू', 'सूट-सूट करदा' , 'पटोला', 'बन जा तू मेरी रानी' और 'लाहौर' जैसे गानों से बॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया. हाल ही में गुरु रंधावा का अमेरिकी सिंगर और रैपर पिटबुल के साथ 'स्लोली-स्लोली' गाना रिलीज हुआ. गुरु रंधावा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में की थी. 2017 में फिल्म 'हिंदी मीडियम' के गाने 'सुइट सुइट' के हिट होने के बाद, गुरु बॉलीवुड के पसंदीदा सिंगर बने. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Dhanashree Verma Dance Video, Dhanashree Verma Dance Video Viral, Guru Randhawa, Dhanashree Verma And Guru Randhawa, Slowly Slowly Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com