- युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा ने किया धमाकेदार डांस
- 'बन ठन चली' गाने पर झूमकर नाचीं धनाश्री
- धनाश्री वर्मा का वीडियो हुआ वायरल
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की मंगेतर और डांसर धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) इन दिनों अपने डांस को लेकर काफी चर्चा में हैं. अपने डांस वीडियो से धनाश्री वर्मा हमेशा सोशल मीडिया पर धमाल मचाती हुई नजर आती हैं. उनके एक और वीडियो को लेकर भी ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है. दरअसल, धनाश्री वर्मा ने बीते दिन एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह लाल कुर्ती और गोल्डन प्लाजो पहनकर 'बन ठन चली' (Ban Than Chali) गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में डांस करते हुए धनाश्री वर्मा की एनर्जी और उनके एक्सप्रेशंस कमाल के लग रहे हैं.
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने 'बन ठन चली' (Ban Than Chali) गाने पर अपने डांस से सोशल मीडिया पर धूम मचाकर रख दी है. इस वीडियो में जितना जबरदस्त धनाश्री का डांस है, उतना ही शानदार उनका ट्रेडिशनल लुक भी लग रहा है. खास बात तो यह है कि धनाश्री के इस वीडियो को 10 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, इसके साथ ही फैंस भी लगातार धनाश्री के वीडियो पर कमेंट्स कर उनकी तारीफ के पुल बांध रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "इस सॉन्ग की एनर्जी काफी पसंद आई और हमारी आखिरी वर्कशॉप इसी कॉरियोग्राफी पर आधारित थी. मेरा विश्वास करिए, इसने आग लगाकर रख दी थी."
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने अपने डांस से यूं धमाल मचाया हो. इससे पहले भी धनाश्री ने अपने कई वीडियो से लोगों का खूब ध्यान खींचा था. धनाश्री वर्मा यूं तो पेशे से एक डॉक्टर हैं लेकिन उन्होंने डांसर के तौर पर एक अलग पहचान बनाई है. युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा की मंगनी की फोटो जब से सोशल मीडिया पर वायरल हुई है तब से धनाश्री के डांस वीडियो और फोटो आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर होते रहते हैं. इंस्टाग्राम पर ही उनके 9 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं