विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2021

धनाश्री वर्मा संग जिराफ को चारा खिलाते नजर युजवेंद्र चहल, वायरल हुआ Video

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है.

धनाश्री वर्मा संग जिराफ को चारा खिलाते नजर युजवेंद्र चहल, वायरल हुआ Video
धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी पत्नी धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) इन दिनों हनीमून के लिए दुबई में हैं. कपल दुबई में रहते हुए भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहा है. दोनों अकसर अपनी फोटो और वीडियो के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहते हैं. हाल ही में युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा का एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वो वाइल्डलाइफ को इंज्वॉय कर रहे हैं. इस वीडियो में धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) जिराफ को घास खिलाते हुए नजर आ रही हैं. वीडियो धनाश्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. 

वीडियो में धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) और युजवेंद्र आराम से बैठकर इंज्वॉय करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा भी धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बता दें कि दुबई में रहते हुए युजवेंद्र और धनाश्री भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम.एस धोनी के घर भी गए थे. इससे जुड़ी तस्वीरें भी धनाश्री और युजवेंद्र ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं. 

बता दें कि धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपनी शादी से जुड़ी सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. सगाई से लेकर हल्दी, फेरे, रिसेप्शन और कई रस्मों से जुड़ी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुए थे. युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा ने इसी साल अगस्त माह में सगाई की थी. जहां युजवेंद्र चहल ने अपने खेल के अंदाज से लोगों का दिल जीता है तो वहीं धनाश्री वर्मा ने अपने डांस से खूब पहचान बनाई है. धनाश्री वर्मा एक कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ एक डेंटिस्ट भी हैं और यू-ट्यूब पर भी उनके करीब 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanashree Verma, Yuzvendra Chahal, Dhanashree Verma With Yuzvendra Chahal, Dhanashree Verma And Yuzvendra Chahal Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com