वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. वो अपनी फाइट से लोगों इंप्रेस करते हैं. माइक 19 साल बाद अब एक बार फिर रिंग में उतरने वाले हैं तो हर जगह छा गए हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं. वो कह रहे हैं कि अपने बच्चों के लिए वो कुछ भी नहीं हैं. अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए माइक के रिएक्शन कैसे थे ये वायरल हो रहा है.
वायरल हुआ माइक टायसन का वीडियो
वायरल वीडियो में माइक टायसन होस्ट से बात करते हैं. होस्ट माइक से कहती हैं आपके बच्चे और बाकी सारे लोग शुक्रवार को आपको देखने आने वाले हैं. इसके लिए आप क्या कहना चाहेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
माइक कहते हैं- फैमिली सब कुछ है. मेरे बच्चों के लिए मैं कुछ भी नहीं हूं लेकिन जिस रात वो मुझे देखेंगे उन्हें पता चलेगा कि उनके पिता कितने स्पेशल हैं. माइक की ये लाइनें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. लोग इस पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं.
लोगों ने किए कमेंट
एक यूजर ने लिखा- ओह ब्रो, वो अपने बच्चों की रिस्पेक्ट के लिए फाइट कर रहे हैं. वहीं दूसरे ने लिखा-वह अपने बच्चों से वेलिडेशन चाहते हैं, मैं उन शब्दों के पीछे की भावना को महसूस कर सकता हूं. माइक टायसन को परफॉर्मेंस के लिए शुभकामनाएं माइक टायसन को प्यार और सपोर्ट भेज रहा हूं. एक ने लिखा- जीते या हारे ये हमेशा बॉक्सिंग के गोट रहेंगे.
बता दें माइक फाइट से पहले ही सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं. उन्होंने यूट्यूबर पॉल को थप्पड़ जड़ दिया. दोनों की आपस में बहस हो गई जिसके बाद टायसन से पॉल को थप्पड़ मार दिया. ये लड़ाई ज्यादा बढ़ती उससे पहले बीच में आकर दोनों को रोक लिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं