विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2020

ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में दीपिका सिंह का दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें फोटो

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. दीपिका सिंह (Deepika Singh) अकसर अपने डांस वीडियो और फोटो फैन्स के साथ शेयर करती हैं.

ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में दीपिका सिंह का दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें फोटो
ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में दीपिका सिंह (Deepika Singh) का दिखा ग्लैमरस अंदाज
  • ब्लैक ड्रेस में दीपिका सिंह की फोटो हुई वायरल
  • दीपिका सिंह ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- काफी समय बाद सेल्फी
  • दीपिका सिंह का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. दीपिका सिंह (Deepika Singh) अकसर अपने डांस वीडियो और फोटो फैन्स के साथ शेयर करती हैं. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से बेहद ग्लैमरस सी फोटो शेयर की है. यह फोटो दीपिका के अब तक की सबसे अलग फोटो है इस फोटो में दीपिका ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. दीपिका की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. 

दीपिका सिंह ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- सेल्फी काफी समय के बाद. अकसर ट्रेडिशनल लुक में नजर आने वाली दीपिका सिंह इस फोटो में मॉर्डन लुक में नजर आ रही है. इस फोटो में दीपिका सिंह शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. 

बता दें कि दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने 2011 से 2016 तक 'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार निभाया था. जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. इसके बाद 2018 में वे वेब सीरीज 'द रियल सोलमेट' में नजर आईं. इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो 'कवच...महाशिवरात्रि' में भी दिखी थीं. दीपिका (Deepika Singh Husband) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Video, Deepika Singh Video Viral, Deepika Singh Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com