विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2021

दीपिका सिंह वेस्टर्न आउटफिट पहन अंग्रेजी गाने पर डांस करती आईं नजर, Video हुआ वायरल

एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस वेस्टर्न आउटफिट पहनकर अंग्रेजी गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.

दीपिका सिंह वेस्टर्न आउटफिट पहन अंग्रेजी गाने पर डांस करती आईं नजर, Video हुआ वायरल
दीपिका सिंह (Deepika Singh) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • दीपिका सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने किया अंग्रेजी गाने पर डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) ने 'दीया और बाती हम (Diya Aur Baati Hum)' सीरियल से खूब लोकप्रियता बटोरी थीं. दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक डांस वीडियो फैन्स के साथ साझा किया है. इस वीडियो में दीपिका सिंह (Deepika Singh Video) वेस्टर्न आउटफिट पहनकर अंग्रेजी गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में दीपिका ने ब्लैक कलर का शॉर्ट टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए हैं.


दीपिका सिंह (Deepika Singh) इस वीडियो में 'बीट ड्रॉप' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "क्योंकि यह ट्रेंडिंग है." दीपिका सिंह के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक्ट्रेस के वीडियो को अब तक 47 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

दीपिका सिंह (Deepika Singh) के करियर की बात करें तो उन्होंने 2011 से 2016 तक 'दीया बाती और हम' में संध्या राठी का किरदार निभाया था, जिससे उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार हो गई थी. इसके बाद 2018 में वे वेबसीरीज 'द रियल सोलमेट' में नजर आईं. इसके अलावा वह कलर्स टीवी के शो 'कवच...महाशिवरात्रि' में भी दिखी थीं. दीपिका (Deepika Singh Husband) की पर्सनल लाइफ की बात करें तो 2 मई 2014 को टेलीविजन शो डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Singh, Deepika Singh Video, Deepika Singh Video Viral, Deepika Singh Instagram, Deepika Singh Viral Video, Deepika Singh Dance On English Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com