- रणवीर सिंह के साथ '83' में काम करने पर बोलीं दीपिका पादुकोण
- कहा- रणवीर के साथ '83' में काम करना ताजगी भरा बदलाव
- '83' में दीपिका, रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक बार फिर से पर्दे पर फिल्म '83' में जोड़ी के रूप में नजर आएंगे. ऐसे में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का कहना है कि अतीत में जोड़ी के रूप में किए गए काम की तुलना में इस फिल्म में काम करना एक ताजगी भरे बदलाव की तरह है. '83' में दीपिका, रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी. रोमी देव क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव की पत्नी हैं. ज्ञात हो कि फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से पूछे जाने पर कि 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' के बाद फिर से पति के साथ पर्दा साझा करना कैसा लग रहा है, इस पर उन्होंने आईएएनएस से कहा, "यह काफी अच्छा रहा. हमने पहले जिस तरह की फिल्में की हैं, उसके हिसाब से यह एक ताजगी भरे बदलाव की तरह है. इसमें बिल्कुल अलग सेटिंग, युग, किरदार, परिधान और डायलॉग हैं. इस क्षमता में उनके साथ काम करना काफी ताजगी भरा है."
डोनाल्ड ट्रंप ने आयुष्मान खुराना की फिल्म पर किया रिएक्ट, तो एक्टर ने यूं दिया जवाब...
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने आगे कहा, "हम दोनों चकित थे. हमें यह याद करना पड़ा था कि हमने पहले भी एक दूसरे के साथ काम किया है, हालांकि हमने पहले जो किया है उससे यह बहुत अलग है और और भी कंटेपररी फिल्मों में एक दूसरे के साथ काम करने को लेकर आशांवित हैं."
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं