दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)-रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शादी की Pics हुईं वायरल
- इटली में हुई थी 'दीपवीर' की शादी
- बेंगलूरू में आज होगा रिसेप्शन
- मुंबई में भी होगा शादी का जश्न
नई दिल्ली:
बॉलीवुड की ड्रीम जोड़ी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने 14-15 नवंबर को इटली में जब से शादी की है, उसके बाद से ही दोनों की शादी की तस्वीरें जबरदस्त ढंग से वायरल हो रही है. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तस्वीरें और वीडियो धीमी रफ्तार से ही आ रहे हैं, लेकिन फैन्स में इन तस्वीरों को लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है. शादी के एक हफ्ते बाद दीपवीर (DeepVeer) ने अपने खास पलों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया है. वैसे भी आज बेंगलूरू में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का रिसेप्शन भी है, जिसमें दिग्गज हस्तियों के शिरकत की उम्मीद जताई जा रही है.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने रिसेप्शन से पहले बदला रास्ता, बार-बार देखा जा रहा Video
दीपिका (Deepika Padukone) और रणवीर (Ranveer Singh) ने खुद ही इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. दीपिका पादुकोण इन तस्वीरों में कमाल की लग रही हैं, दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर जमकर धमाल मचा रही है जिसमें वे बहुत ही मस्त अंदाज में डांस कर रही हैं.
दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है, और इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण वाकई कमाल की लग रही हैं. दीपिका पादुकोण औ रणवीर सिंह ने इटली के लेक कोमो में विवाह रचाया था.
दीपिका (Deepika Padukone) और रणवीर (Ranveer Singh) बेंगलुरू और मुंबई में शादी का रिसेप्शन देने जा रहे हैं. लेक कोमो में शादी के बाद दीपिका बेंगलुरू में 21 नवंबर को और रणवीर मुंबई में 28 नवंबर को रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं. बेंगलुरू के लीला पैलेस और मुम्बई के हयात होटल में रिसेप्शन होगा.
बॉलीवुड और दीपिका-रणवीर के फैन्स की नजर इस रिसेप्शन पर है क्योंकि सोनम कपूर की शादी में बॉलीवुड सारी दिग्गज हस्तियों ने ठुमके लगाए थे.
इस बार देखना यह है कि बाजीराव-मस्तानी की जोड़ी के एक होने पर किस तरह का धमाल होता है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding Pics, Deepika Padukone Ranveer Singh Bangalore Reception, Deepika Padukone Wedding Pics, Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding Photo