बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को जी रही हैं, क्योंकि वह प्रेग्नेंट हैं. बताया जा रहा है कि सितंबर में वह अपने बच्चे को जन्म देंगी. प्रेग्नेंसी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है दीपिका ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हो रही हैं. इस साल दीपिका 'मेट गाला' में भी नहीं गई हैं. हालांकि इस बीच एक खबर ने दीपिका और रणवीर के फैंस को सकते में डाल दिया. खबरों के मुताबिक रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की तस्वीरों को डिलीट कर दिया है.
रणवीर ने हटा दी शादी की तस्वीरें!
खबर के अनुसार, रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दीपिका और अपनी शादी की तस्वीरों को डिलीट कर दिया है. हालांकि दीपिका के साथ उनकी कई अन्य तस्वीरें अब भी उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर आ रही हैं. ये सच है या सिर्फ अफवाह इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, इस बात की पुष्टि हम भी नहीं करते.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
छुट्टियां मनाते तस्वीर हुई वायरल
इसके पहले खबर आई की रणवीर और दीपिका वेकेशन पर हैं. वह कहां गए हैं, इसकी खबर को किसी को नहीं लेकिन वेकेशन के दौरान की एक तस्वीर जरूर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में पहली बार दीपिका का बेबी बंप नजर आ रहा है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि रणवीर-दीपिका किसी शिप की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे हैं. दीपिका आगे चल रही हैं और उन्होंने लूज कंफर्टेबल ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें उनके बेबी बंप दिख रहा है. बता दें कि नवंबर 2018 में रणवीर और दीपिका ने शादी की थी और अब करीब 5 सालों के बाद दोनों के घर खुशखबरी आने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं