विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2021

दीपिका पादुकोण ने कैटरीना और विक्की को दी शादी की बधाई, बोलीं- प्यार, हंसी, वफादारी, सम्मान

कैटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल के साथ अपनी फोटो शेयर की है, इस फोटो पर दीपिका पादुकोण ने भी कमेंट किया है.

दीपिका पादुकोण ने कैटरीना और विक्की को दी शादी की बधाई, बोलीं- प्यार, हंसी, वफादारी, सम्मान
दीपिका पादुकोण ने विक्की-कैटरीना को दी बधाई
नई दिल्ली:

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की फोटो सोशल पर रिलीज हो गई है. कैटरीना और विक्की ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटो डाली हैं, और फैन्स का इन फोटो पर जमकर प्यार बरस रहा है. बॉलीवुड सितारे भी उनकी इन फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर और प्रियंका चोपड़ा समेत दिग्गज सितारों ने इन पोस्ट पर कमेंट किया है. अब दीपिका पादुकोण ने भी इस स्टार जोड़ी को शादी की बधाई दी है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं. 

1ok66cc

दीपिका पादुकोण ने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को शादी की बधाई दी है. दीपिका पादुकोण की पोस्ट पर कमेंट करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा है, 'आप दोनों को जीवन भर प्यार, हंसी, वफादारी, सम्मान और साथ की शुभकामनाएं.'

कैटरीना कैफ ने इन फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, 'हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता है जो हमें इस क्षण तक ले आई है. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना के रूप में हम इस नई यात्रा को एक साथ शुरू करते हैं.' कैटरीना और विक्की की फोटो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Vicky Kaushal, Katrina And Vicky Wedding, Katrina Kaif Wedding Photos, Katrina Kaif Wedding Pics, Deepika Padukone, Deepika Padukone Comment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com