विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2021

दीपिका पादुकोण को ट्रोल ने दी गाली, तो एक्ट्रेस बोलीं- आपके परिवार को गर्व महसूस हो रहा होगा...

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने ट्रोल को पोस्ट के जरिए करारा जवाब दिया है. उनका पोस्ट खूब वायरल हो रहा है.

दीपिका पादुकोण को ट्रोल ने दी गाली, तो एक्ट्रेस बोलीं- आपके परिवार को गर्व महसूस हो रहा होगा...
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. उनकी पोस्ट खूब वायरल भी होते हैं. लेकिन कई बार एक्ट्रेस को ट्रोल का भी सामना करना पड़ता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. दरअसल, एक ट्रोल ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को गाली लिखकर भेजी. एक्ट्रेस ने ट्रोल को इग्नोर करने की बजाय उसे मुंहतोड़ जवाब देना उचित समझा. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने ट्रोल के मैसेज का स्क्रीनशॉट लगाकार अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की है.

9cdst3ho

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने ट्रोल को जवाब देते हुए लिखा: "आपके परिवार और दोस्तों को आप पर काफी गर्व महसूस हो रहा होगा." दीपिका पादुकोण के इस पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. दीपिका पादुकोण के इस जवाब की कई यूजर्स तारीफ भी कर रहे हैं. बता दें कि एक्ट्रेस ने बीते साल के अंत में अपने सारे इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए थे.

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रणवीर सिंह के साथ '83' में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा दीपिका पादुकोण बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी. हालांकि, अभी तक उनकी फिल्म का नाम सामने नहीं आया है. दीपिका पादुकोण आखिरी बार फिल्म 'छपाक' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनकी उम्दा एक्टिंग को हर किसी ने सराहा था. अब जल्द ही दीपिका शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' से सबका मनोरंजन करती नजर आएंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Deepika Padukone Post, Deepika Padukone Reply To Troll, Deepika Padukone Abused By Troll, Deepika Padukone Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com