विज्ञापन
This Article is From May 17, 2022

कान फिल्म फेस्टिवल से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आउट, सीक्विन ड्रेस पहन जूरी मेंबर्स के साथ डिनर पर पहुंची एक्ट्रेस 

कान फिल्म फेस्टिवल दुनिया के प्रतिष्ठित फिल्म आयोजनों में से एक है और इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अन्य प्रतिष्ठित सेलेब्स के साथ जूरी सदस्य के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

कान फिल्म फेस्टिवल से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आउट, सीक्विन ड्रेस पहन जूरी मेंबर्स के साथ डिनर पर पहुंची एक्ट्रेस 
कान फिल्म फेस्टिवल से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक आउट
नई दिल्ली:

कान फिल्म फेस्टिवल दुनिया के प्रतिष्ठित फिल्म आयोजनों में से एक है और इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अन्य प्रतिष्ठित सेलेब्स के साथ जूरी सदस्य के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. सोमवार को अभिनेत्री ने कान के होटल मार्टिनेज में जूरी डिनर में शिरकत की, जिसके कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. वायरल तस्वीरों में अभिनेत्री को ब्राउन रंग के हाई बूट्स के साथ मल्टी कलर सीक्विन ड्रेस में देखा जा सकता है. अपने इस लुक में दीपिका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं.

इससे पहले सोमवार को दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को जानकारी दी थी कि वह फ्रेंच रिवेरा में उतरी हैं. वीडियो में उन्होंने कान की एक झलक दी थी और लॉस एंजिल्स से अपनी 11 घंटे लंबी उड़ान के बारे में बात की थी. गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण 2017 से कान में लगातार शिरकत कर रही हैं. जूरी मेंबर्स की बात करें तो विन्सेंट लिंडन जूरी के अध्यक्ष हैं, जबकि दीपिका पादुकोण, रेबेका हॉल, असगर फरहादी, ट्रिनका, लाडज ली, नूमी रैपेस, जेफ निकोल्स और जोआचिम ट्रायर प्रतियोगिता के जज हैं. जूरी इस साल के विजेताओं की घोषणा 28 मई, 2022 को करेगी.

कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए इस बार भारत की तरफ से टीवी और बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे हैं. साउथ एक्ट्रेस नयनतारा, तमन्ना भाटिया, आर माधवन, ए आर रहमान, अदिति राव हैदरी, पूजा हेगड़े, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हेली शाह और हिना खान जैसे जाने-माने नाम कान फिल्म फेस्टिवल 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे.

इसे भी देखें :मराठी अभिनेत्री केतकी चितले की शरद पवार पर टिप्पणी को लेकर उनके पड़ोसी असहमत

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Deepika Padukone Photos, Deepika Padukone Viral Photos, Deepika Padukone Cannes 2022, Deepika Padukone  first Look Cannes 2022, Jury Members Cannes 2022, Deepika Padukone Video, Deepika Padukone Instagram, Deepika Padukone News 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com