- Mega Icons में नजर आईं दीपिका पादुकोण
- एक्ट्रेस ने सुनाई अपनी सफलता की कहानी
- Mega Icons का सीजन 2 हुआ रिलीज
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की सबसे प्रभावशाली एक्ट्रेसिज में से एक हैं. बैडमिंटन खिलाड़ी से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनकी कड़ी मेहनत का सबसे बड़ा हाथ है. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Video) को आज केवल देश में ही बल्कि विदेशों में काफी लोकप्रियता मिली हुई है. एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' के जरिए की थी. जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. अब हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को नेशनल जियोग्रफी की डॉक्यूमेंट्री 'मेगा आइकन सीजन 2 (Mega Icons 2)' में फीचर किया गया. इस दौरान दीपिका ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जर्नी और सफलता को लेकर खुलकर बात की.
'मेगा आइकन (Mega Icons)' के एपिसोड में सबसे पहले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) दीपिका पादकुोण (Deepika Padukone) की मेहनत को लेकर बात करते नजर आए. उन्होंने बताया कि कैसे 'नगाड़ा' गाने की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस के पैर इतने ज्यादा छिल गए थे कि उनकी तलवों में कोई स्किन ही नहीं बची थी, और उनके पैर खून से पूरी तरह लाल हो गए थे. एपिसोड के दौरान इस बात की भी जानकारी दी गई कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम टाइम्स मैग्जीन के 100 मोस्ट इंफ्लुयेंस लोगों में आया था. वहीं, फोर्बस मैग्जीन ने उनका नाम हाइऐस्ट पैड एक्ट्रेस के लिस्ट में भी शामिल किया था. शो में दीपिका ने कहा, "मेरे लिए अपनी जड़ों से जुड़ा होना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. इसलिए मैं जहां भी जाती हूं, जो भी करती हूं तो भारतीय कल्चर मेरा हिस्सा है, जो भी मैं आज हूं. इसको मैं कभी नहीं खोना चाहती."
दीपिका पादुकोण (Deepik Padukone) 'ट्रिपल एक्स' में विन डीजल (Vin Diesel) के साथ भी नजर आ चुकी हैं. वह भारत की सबसे अमीर सेलेब्स में से एक हैं. मेगा ऑइकन के इस एपिसोड में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स का भी इंटरव्यू लिया गया, जिसमें शूजीत सरकार (Shoojit Sircar) और इम्तियाज अली ने इस बारे में जानकारी दी कि वह असल में कौन है. दीपिका ने शो में अपनी पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' को लेकर भी बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि जब फराह खान से उन्हें ऑफर मिला तो उनका रिएक्शन क्या था. दीपिका के पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने उनके करियर और मेहनत को लेकर कई बाते बताईं. दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण ने भी शो में बताया कि उन्हें बैडमिंटन खेलना पसंद था. दीपिका ने अपने खेल के बारे में कई बातें की जिसमें उन्होंने बताया कि स्पोर्ट आपको अनुशासन में रहना सिखाता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं