विज्ञापन
This Article is From Jan 31, 2023

दीपिका पादुकोण ने फोटो शेयर कर मांगा कैप्शन तो फैन ने कहा- 'बेशर्म रंग' गाना 1000 बार देखा और फिल्म 6 बार

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर दो लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं और इन पर फैन्स कैप्शन देने को कहा. जिस पर फैन्स ने कुछ इस तरह पठान को लेकर मजेदार जवाब भी दिए.

दीपिका पादुकोण ने फोटो शेयर कर मांगा कैप्शन तो फैन ने कहा- 'बेशर्म रंग' गाना 1000 बार देखा और फिल्म 6 बार
दीपिका पादुकोण को मिला फैन्स से यह रिप्लाई
नई दिल्ली:

दीपिका पादुकोण की शाहरुख खान के साथ 'पठान' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ने छह दिन में 600 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और बॉक्स ऑफिस पर इसका कामयाबी भरा सफर जारी है. इस बीच शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद मीडिया से भी मुखातिब हो चुके हैं. अब दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो पर उन्होंने फैन्स से कैप्शन देने के लिए कहा था. बस फिर क्या था, फैन्स कैप्शन देने के साथ ही 'पठान' को लेकर उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.

दीपिका पादुकोण ने अपनी दो फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था, 'मुझे कैप्शन समझ नहीं आ रहा है? कोई कुछ सुझा सकता है.' इस पोस्टर पर फैन्स ने उन्हें ढेर सारे कैप्शन बताने शुरू कर दिए. वहीं दीपिका पादुकोण की फोटो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'डियर दीपिका, मैं पहले आपको बहुत ज्यादा पसंद नहीं करता था लेकिन पठान में बेशर्म रंग सॉन्ग देखने के बाद मैंने महसूस किया कि आप एक बेहतरीन कलाकार हैं. अभी तक मैं इस गाने को 1000 बार देख चुका हूं. मैं आपसे कोई जवाब नहीं चाहता, सिर्फ यह मैसेज भेज रहा हूं कि आप ऐसे ही एक्टिंग करते रहना. मैं पठान को छह बार थिएटर में भी देख चुका हूं.'

kv1sfbo

बता दें कि दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम की पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को लेकर फैन्स में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. यही वजह है कि फिल्म दुनियाभर में लगभग ग्रॉस 600 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है. फिल्म को दुनियाभर में जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है और शाहरुख-दीपिका की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Besharam Rang Song, Pathaan, Deepika Padukone In Besharam Rang Song, Deepika Padukone Latest Photo, Deepika Padukone Photo, Pathaan Budget, Pathaan Box Office Collection Day 6, Pathaan Box Office Collection, Pathaan Box Office, Pathaan Worldwide Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com