विज्ञापन

दीपिका पादुकोण को आती हैं गंदी-गंदी गालियां! जब भेल बनाने वाले पर शुरू हुईं तो रोकना हो गया था मुश्किल!

दीपिका पादुकोण को राम लीला में उनके किरदार के लिए तैयार करने वाली एक्टिंग कोच और एक्ट्रेस जयती भाटिया ने बताया कि एक्ट्रेस का अंदाज देख उनके मुंह से सिर्फ एक शब्द निकला था और वह था 'वाह'.

दीपिका पादुकोण को आती हैं गंदी-गंदी गालियां! जब भेल बनाने वाले पर शुरू हुईं तो रोकना हो गया था मुश्किल!
जब दीपिका पादुकोण ने ली गालियां देने की ट्रेनिंग!
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में नए जमाने की टॉप एक्ट्रेसेज की बात होती है तो दीपिका पादुकोण के नाम के बिना ये लिस्ट पूरी हो ही नहीं सकती. दीपिका पादुकोण ने अपने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं और साबित किया है कि वह अपने दम पर भी फिल्म को चला सकती हैं. पद्मावती इसका शानदार एग्जाम्पल है. इस फिल्म में शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण थे लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की रही. बाजीराव मस्तानी में भी उनका मस्तानी का किरदार दर्शकों का दिल जीत गया. इसी तरह राम लीला भी उनका तेज तर्रार अंदाज लाइम लाइट में रहा. लेकिन इस तेज तर्रार किरदार के लिए वह तैयार कैसे हुईं. स्टाइलिश और सोफेस्टिकेटेड सी दिखने वाली दीपिका ने इस फिल्म में खूब गाली गलौज की थी. 

दीपिका पादुकोण ने गाली देने के लिए ली थी ट्रेनिंग!

राम लीला में दीपिका पादुकोण के किरदार की तैयारी के बारे में खुद उन्होंने जानकारी दी जिन्होंने एक्ट्रेस को इसके लिए तैयार किया था. सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक पॉडकास्ट में जयती भाटिया ने दीपिका पादुकोण के फीयरलेस एटिट्यूड के बारे में बताया और साथ ही शेयर किया कि कैसे कुछ ही दिन की तैयारी में वो किरदार के लिए तैयार हो गई थीं. 

Latest and Breaking News on NDTV

जयती ने बताया, मैं संजय लीला भंसाली के ऑफिस में उनसे मिली थी. मैं उन्हें लीला के किरदार के लिए तैयार कर रही थी. जब मैंने काम शुरू किया तो उन्होंने अपनी फुल एनर्जी और कमिटमेंट दी. हमारी सात दिन की वर्कशॉप थी लेकिन दीपिका ने चार दिन में ही लाइन पकड़ ली थी. मैं सीधे संजय लीला भंसाली के पास गई और कहा कि सर कॉकटेल के बाद वो फीयरलेस हो गई हैं. आप जैसा बोलेंगे वे सीन वैसा ही करेंगी. 

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा चप्पल पहनकर पूजा करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर आया वीडियो तो चढ़ा फैन्स का पारा

जयती ने कहा, मैंने दीपिका ने बाहर जाकर गाली देने की एक्टिंग एक्सरसाइज करने को कहा. संजय सर के ऑफिस के सामने एक बालकनी थी. यहां से एक भेल वाला दिखता था. मैंने कहा तुम जितनी तेज हो सके इसे गाली दो. तुम्हें इमैजिन करना है कि तुम किसी पर बहुत ही ज्यादा नाराज हो. मैंने दीपिका को सिखाया और कहा कि बेटा जाओ अब तुम्हारी बारी. दीपिका बाहर निकलीं और गाली देना शुरू कर दिया. जब मैंने रोकने की कोशिश की तब भी नहीं रुकीं और 50 और गालियां सुना डालीं, इनमें से कुछ ऐसी थीं जो मैंने भी नहीं सुनी थीं. मैं भी देखकर हैरान रह गई और मुंह से एक ही शब्द निकला 'वाह'.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Ram Leela, Jayati Bhatia, Sanjay Leela Bhansali, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com