मलाइका अरोड़ा और सुर्खियों का चोली दामन का नाता है. वो जिम के लिए बाहर निकलें तो जिम लुक वायरल हो जाता है. बेटे अरहान के साथ निकलें तो पैपराजी यंग मम्मी कहते नहीं थकते और किसी अनजान के साथ टाइम स्पेंड करती नजर आएं तो चर्चा अफेयर की शुरू हो जाती है. फिलहाल भी कुछ ऐसा ही है मलाइका अरोड़ा ने पीले रंग की एक थार रॉक्स खरीदी. गाड़ी बढ़िया है कोई दिक्कत नहीं फिर इस बार मलाइका सोशल मीडिया के निशाने पर क्यों आ गईं?
मलाइका अरोड़ा पर भड़के नेटिजन्स
सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो काफी वायरल हो है. इस वीडियो में मलाइका अपनी गाड़ी की पूजा करती नजर आ रही हैं. आप कहेंगे पूजा करने में क्या बुराई है. दरअसल पूजा करते हुए वो एक काम करना भूल गईं और यही कंट्रवोर्सी की वजह बन गया. दरअसल वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि गाड़ी की पूजा करते हुए और उस पर तिलक लगाते हुए मलाइका ने चप्पल पहनी हुई थीं. मलाइका का चप्पल पहनकर तिलक करना और पूजा करना लोगों को अच्छा नहीं लगा. दूसरी चीज जो जनता को नागवार गुजरी वो थ मलाइका अरोड़ा का आउटफिट. मलाइका ने एक फिटेड को-ऑर्ड सेट पहना था जिस पर फैन्स को ड्रेसिंग सेंस पर उंगली उठाने का मौका मिल गया.
सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास
मलाइका अरोड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोगों के कमेंट आने भी शुरू हो गए. एक ने लिखा, चप्पल पहन कर कौन पूजा करता है, सिर्फ फॉर्मैलिटी कर रही हैं. एक ने लिखा, आधे कपड़े पहनकर पूजा-पाठ ना करें. एक ने लिखा, चप्पल तो उतार लेती बहन. एक ने लिखा, सभी जानते हैं कि आपके पास एक कमाल की बॉडी है लेकिन पब्लिक प्लेस पर कपड़े सोच समझकर पहनने चाहिएं. चप्पल पहनकर कौन पूजा करता है. एक ने कमेंट किया, पूजा के समय कृपया चप्पल उतार दें. इससे पूजा की पवित्रता और मर्यादा बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: बिग बॉस 20 की रिलीज डेट का ऐलान, सलमान खान का धांसू अंदाज, बदले-बदले से नजर आए भाईजान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं