हनुमान जयंती से ठीक पहले माहौल पूरी तरह भक्ति और एंटरटेनमेंट के रंग में रंगा नजर आ रहा है. इसी बीच खबरें ये भी हैं कि कल रामायण का टीजर रिलीज हो सकता है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. टीवी और फिल्मों में भगवान हनुमान का किरदार हमेशा से दर्शकों के दिल के बेहद करीब रहा है, और अलग-अलग दौर में कई एक्टर्स ने इस रोल को निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है. बजरंगबली के रूप में इन सितारों ने ऐसा असर छोड़ा कि लोग इन्हें असली हनुमान की तरह ही देखने लगे. कल हनुमान जयंती के मौके पर ये किरदार एक बार फिर सुर्खियों में है.
दारा सिंह
रामानंद सागर की रामायण में दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया और ये रोल आज भी सबसे आइकॉनिक माना जाता है. उनकी ताकत, आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस ने इस किरदार को अमर बना दिया. आज भी जब हनुमान की बात होती है तो सबसे पहले उनका नाम लिया जाता है.
देवदत्त नागे
फिल्म आदिपुरुष में देवदत्त नागे ने हनुमान का रोल निभाया. भले ही फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन उनके किरदार को काफी सराहा गया. उनके लुक और डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों पर असर छोड़ा.
निर्भय वाधवा
टीवी शो संकट मोचन महाबली हनुमान में निर्भय वाधवा ने अपने एनर्जेटिक अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया. इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और वो लंबे समय तक इस किरदार के लिए याद किए गए.
ये भी पढ़ें: फिल्मों से नहीं, यहां से करोड़ों कमाती हैं फराह खान,जानकर रह जाएंगे हैरान
विंदू दारा सिंह
विंदू दारा सिंह ने जय वीर हनुमान और विष्णु पुराण जैसे शोज में हनुमान का रोल निभाया. उन्होंने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए इस किरदार को नए अंदाज में पेश किया.
दानिश अख्तर सैफी
दानिश अख्तर सैफी ने सिया के राम में हनुमान का किरदार निभाया और अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया. उनकी फिटनेस और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें इस रोल में अलग पहचान दी.
एकाग्र द्विवेदी
टीवी शो में बाल हनुमान के रूप में एकाग्र द्विवेदी ने अपनी मासूमियत और एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना दिया. कम उम्र में ही उन्होंने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की.
इशांत भानुशाली
इशांत भानुशाली ने भी बाल हनुमान के किरदार में शानदार काम किया. उनकी क्यूटनेस और एक्सप्रेशन ने दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली.
सनी देओल
खबरें हैं कि नितेश तिवारी की रामायण में सनी देओल हनुमान के किरदार में नजर आ सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो ये उनके करियर का एक अलग और दमदार रोल साबित हो सकता है.
ऋषभ शेट्टी
कांतारा से पॉपुलर हुए ऋषभ शेट्टी भी हनुमान के किरदार को बड़े पर्दे पर निभाने की तैयारी में हैं. उनका लुक पहले ही चर्चा में है और फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं